TMKOC: इस एक्ट्रेस को ऑफर हुआ था दयाबेन का रोल, अब खतरों के खिलाड़ी में आएंगी नजर
By अनिल शर्मा | Published: June 22, 2021 12:00 PM2021-06-22T12:00:11+5:302021-06-22T12:40:45+5:30
तारक मेहता का उल्टा चश्मा से दिशा वकानी ने मैटरनिटी लीव ली थीं। दिशा तब से वापसी नहीं कर पाई हैं। बीच-बीच में ये खबर जरूर आती रहती है कि दिश जल्द शो में नजर आएंगी।
टीवी का लोकप्रिया हास्य धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा को घर-घर पसंद किया जाता है। वहीं इसके किरदारों को भी लोग खूब एन्जॉय करते हैं। उन्हीं में से एक किरदार है- दयाबेन का। दयाबेन का किरदार टीवी एक्ट्रेस दिशा वकानी निभाती थीं। हालांकि वह शो से करीब 3 साल से गायब हैं।
इस बीच खबर है कि इस लोकप्रिय किरदार का ऑफर मशहूर टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को हुआ था। लेकिन एक्ट्रेस ने इसे करने से इनकार कर दिया था। कोइमोइ (Koimoi) की रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीवी का मोस्ट फेमस शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन का रोल दिव्यांका त्रिपाठी को ऑफर हुआ था।लेकिन उन्होंने इस किरदार को करने से मना कर दिया था। हालांकि इस बारे में दिव्यांका त्रिपाठी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।
बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा से दिशा वकानी ने मैटरनिटी लीव ली थीं। दिशा तब से वापसी नहीं कर पाई हैं। बीच-बीच में ये खबर जरूर आती रहती है कि दिश जल्द शो में नजर आएंगी। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शो के मेकर्स दिशा को रिप्लेस करने की कोशिश में हैं क्योंकि गायब हुए शो से उनको लंबा वक्त हो गया है ।