'बिग बॉस 13' में नजर आएगा बॉलीवुड का ये एक्टर, बाकी प्रतियोगियों की लगेगी क्लास
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 22, 2019 03:20 PM2019-07-22T15:20:43+5:302019-07-22T15:55:24+5:30
बिग बॉस 13 के शुरू होने से पहले सेलेब्स की एंट्री के नाम हर रोज सामने आ रहे हैं। अब नया नाम जिसका सामने आ रहा है वो हैं एक्टर चंकी पांडे।
बिग बॉस छोटे पर्दे का सबसे प्रसिद्ध रियलिटी शो है। ऐसे में ये शो एक बार फिर से पर्दे पर आने को तैयार है। इस सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर रोज शो की स्टार कास्ट को लेकर नई नई बातें सामने आ रही हैं। अब कहा जा रहा है 90 के दशक का एक हीरो इस बार शो में नजर आ सकता है।
बिग बॉस 13 के शुरू होने से पहले सेलेब्स की एंट्री के नाम हर रोज सामने आ रहे हैं। अब नया नाम जिसका सामने आ रहा है वो हैं एक्टर चंकी पांडे। खबर के अनुसार इस बार घर के अंदर चंकी की एंट्री हो सकती है।
ऐसे में चंकी के फैंस के लिए ये एक खुशखबरी हो सकती है। वह घर के अंदर फैंस को मनोरंजित करते नजर आ सकते हैं। हालांकि अभी इस बात पर अधिकारिक मुहर नहीं लगी है। लेकिन कयास जोरों पर है कि अनन्या पांडे के पिता इस बार बिग बॉस में अपने जल्वे बिखेरते नजर आ सकते हैं।
सलमान ले रहे फीस
इस फिर से शो में घर के टास्क और लड़ाइयों का तड़का देखने को मिलेगा। साथ में वीकेंड के वार में होगा फैंस के लिए सलमान का साथ। फैंस को जानकर हैरानी होगी सलमान इस शो में आने के लिए मोटी रकम लेते हैं।
खबर के अनुसार इस बार सलमान एक एपिसोड के लिए 31 करोड़ रुपयो लेंगे। यानि 26 एपिसोड के लि 403 करोड़ की मोटी रकम सलमान खान शो को होस्ट करने के लिए लेंगे।वहीं बताया जा रहा है कि इस बार का बिग बॉस सलमान खान ना सिर्फ होस्ट करेंगे बल्कि प्रोड्यूसर भी वहीं रहेंगे।
पिंकविला की खबर के अनुसार सीजन 13 भी हर बार की तरह से 15 हफ्ते का होगा यानि प्रतियोगियों को घर के अंदर 105 दिन तक रहना होगा। जबकि बीते साल सलमान खान ने 11 करोड़ की फीस शो के मेकर्स से ली थी। यानि साफ है कि इस सीजन में सलमान ने अपनी फीस बढ़ा दी है।
हालांकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। अब ये देखने वाली बात होगी कि बिग बॉस सीजन 13 में सुल्तान क्या धमाल मचाने वाले हैं। फैंस बेसब्री से इस शो के शुरू होने का इंतजार कर रहा है।