धमाकेदार होगा 'नच बलिए' का नौवां सीजन, प्रिंस नरूला-युविका चौधरी समेत ये 5 कपल ले सकते हैं शो में एंट्री

By मेघना वर्मा | Published: April 6, 2019 03:16 PM2019-04-06T15:16:20+5:302019-04-06T15:16:20+5:30

वैसे तो दृष्टी पहले भी एक डांस रिएलिटी शो में हिस्सा ले चुकी हैं। सिर्फ यही नहीं उसकी विनर भी रह चुकी हैं। मगर इस बार खबर है कि वो अपने पति नीरज खेमका के साथ झलक दिखला जा पर एंट्री कर सकती हैं।

celebrities who are probable participants Nach Baliye season 9 | धमाकेदार होगा 'नच बलिए' का नौवां सीजन, प्रिंस नरूला-युविका चौधरी समेत ये 5 कपल ले सकते हैं शो में एंट्री

धमाकेदार होगा 'नच बलिए' का नौवां सीजन, प्रिंस नरूला-युविका चौधरी समेत ये 5 कपल ले सकते हैं शो में एंट्री

टीवी के सबसे पॉपुलर डांस शो नच बलिए जल्द ही फिर से शुरू होने वाला है। इस साल इस शो का 9वां सीजन होगा। नौ साल से इतना सक्सेज फुल रहे इस शो से हर बार हमें किसी नए और लव कपल के बारे में पता चलता है। प्यार और डांस के बीच की इस तकरार के लिए इस बार भी कई कपल्स आने की तैयारी कर रहे हैं। 

नच बलिए के इस साल के सीजन के लिए कई कयास लगाए जा रहे हैं। रियल लाइफ कपल को एक साथ ऑन-स्क्रीन लाने वाले इस शो पर कौन सा कपल इंट्री कर सकता है इसे लेकर काफी चर्चा है। चलिए आपको बताते हैं उन कपल्स के नाम जो इस साल नच बलिए 9 में ले सकते हैं इंट्री। 

हिना खान-रॉकी जयसवाल

हिना खान इन दिनों अपने शो कसौटी जिंदगी के कैरेक्टर कमोलिका को लेकर काफी चर्चा में है। ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट्स से शुरु हुआ इनका रोमांस आज दोनों को बेहद करीब ले आया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार ये दोनों नच बलिये में आ सकते हैं। 

अनीता हंसनंदनी- रोहित रेड्डी

ये हैं मोहब्बतें के बाद नागिन सीरियल में आने वाली एक्ट्रेस अनीत हंसनंदनी और उनके पति रोहित रेड्डी के साथ शो में हिस्सा ले सकती हैं। साल 2013 के अक्टूबर में शादी के बंधन में बंधा ये कपल लोगों को बहुत पसंद है। हाल ही में अनीता के प्रेगनेन्ट होने की भी खबर थी। मगर बाद में पता चला कि वो बस अपने सीरियल के लिए इस अवतार में दिखीं थीं। 

प्रिंस नरूला-युविका चौधरी

बीते साल शादी के बंधन में बंधे प्रिंस नरूला औरयुविका चौधरी भी इस साल नच बलिये के सीजन में आ सकते हैं। बिग बॉस के शो पर मिलने और एक-दूसरे को दिल दे बैठने के बाद दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। 

दृष्टी धामी- नीरज खेमका

वैसे तो दृष्टी पहले भी एक डांस रिएलिटी शो में हिस्सा ले चुकी हैं। सिर्फ यही नहीं उसकी विनर भी रह चुकी हैं। मगर इस बार खबर है कि वो अपने पति नीरज खेमका के साथ झलक दिखला जा पर एंट्री कर सकती हैं। दृष्टी साल 2015 में शादी के बंधन में बंध गई थीं।

रूबीना-अभिनव

बीते साल ही 21 जून को शादी के बंधन में बंधे रूबीना और अभिनव भी इस साल नच बलिए में पार्टिसिपेट कर सकते हैं। लोगों को ये कपल काफी पसंद है। इसलिए देखना होगा कि इन दोनों की डांस परफॉर्मेंस लोगों को कितनी पसंद आती है। 

Web Title: celebrities who are probable participants Nach Baliye season 9

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे