बॉलीवुड के इन सितारों ने छोटे पर्दे पर आजमाया हाथ

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 14, 2017 01:09 PM2017-12-14T13:09:41+5:302017-12-14T16:42:51+5:30

मुंबई मायानगरी का शहर जहां हजारों लोग अपने सपने पूरे करने आते हैं।  कुछ ऐसे भी भी होते हैं जिनके सितारे बुलंदी को छू लेते हैं तो कुछ के गर्दिश में चले जाते हैं, शायद इसी का ही नाम है बॉलीवुड।

bollywood celebrities who tried their hands on small screen | बॉलीवुड के इन सितारों ने छोटे पर्दे पर आजमाया हाथ

बॉलीवुड के इन सितारों ने छोटे पर्दे पर आजमाया हाथ

मुंबई मायानगरी का शहर जहां हजारों लोग अपने सपने पूरे करने आते हैं।  कुछ ऐसे भी भी होते हैं जिनके सितारे बुलंदी को छू लेते हैं तो कुछ के गर्दिश में चले जाते हैं, शायद इसी का ही नाम है बॉलीवुड। बॉलीवुड के ऐसे अनगिनत सितारे हैं जिन्होंने अपनी फिल्मों से दर्शकों के दिलों पर जमकर राज किया और फिर छोटे पर्दे की ओर भी रुख किया।

टीवी एक ऐसा माध्यम हैं माना जाता है जिससे आम जनता बड़े पैमाने पर जुड़ी रहती है। शायद यही वजह है कि अमिताभ, शाहरुख़ और सलमान जैसे बड़े बॉलीवुड सितारे टीवी शो में अपना हाथ आजमा चुके हैं। अधिकांश सितारों ने रिएलिटी शो टाइप में ज्यादा काम किया, लेकिन कुछ सितारे ऐसे भी रहे जिन्होंने डेली सोप से अपने करियर का आगाज किया। आइए, हम आपको बताते हैं कि कौन हैं वो सितारे जिन्होंने बॉलीवुड के बाद टॉलीवुड के डेली सोप में अजमाया हाथ-

श्रीदेवी: श्रीदेवी ने 'मालिन अय्यर' शो से अपने छोटे पर्दे की शुरूआत की थी। यह शो 2004 से 2005 तक चला था। इस शो की कहानी श्रीदेवी के चुलबुले किरदार के आस-पास घुमती थी। लेकिन दुर्भाग्यवश दर्शकों को यह शो इतना रास नहीं आया और महज कुछ दिनों बाद ही इसको बंद करना पड़ा था।

जायद खान- एक्टर जायद खान भी अब छोटे पर्दे पर नजर आने लगे हैं। वह सोनी टीवी के शो 'हासिल' में इन दिनों नजर आ रहे हैं। वैसे तो जायद छोटे पर्दे पर तो कोई खास कमाल कर नहीं पाए। ऐसे में देखना होगा कि हाल ही में आया जायद का ये शो क्या कमाल करता है। 

करिश्मा कपूर- फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने 'मिरेकल ऑफ डेस्टिनी' नाम के टीवी शो में हाथ आजमाया था। लेकिन 2013 में शुरू हुआ यह शो महज एक साल में ही बंद हो गया था।

रवीना टंडन- बिंदास अभिनेत्री रवीना टंडन ने सन 2004 में 'साहिब बीवी और गुलाम' नाम के शो में छोटी बहु का किरदार निभाया था लेकिन दर्शको ने उनके इस रूप को पसंद नहीं किया।

सोनाली बेंद्रे- सोनाली ने 2014 में लाइफ ओके के 'अजीब दास्तान है ये' शो में हाथ आजमाया था लेकिन दर्शकों को यह शो भी पसंद नहीं आया।

अनिल कूपर- अनिल कपूर ने 2013 में टीवी शो '24' से अपने करियर की शुरूआत की थी। ये शो एक सीरीज फॉरमैट में पेश किया गया था, जिसको दर्शकों से जमकर प्यार मिला था। जिसके बाद ये एक फिर से 2016 में दर्शकों के लिए आया इसमें भी अनिल कपूर लीड रोल में थे।

पूनम ढिल्लो-बड़े पर्दे से छोटे पर्दे का रुख करने वाली पूनम ढिल्लो का जादू कम नहीं हुआ है। सोनी चैनल पर शुरू हुए पूनम ढिल्लो के टीवी शो 'एक नई पहचान' के उनके किरदार को न सिर्फ आम दर्शकों ने जमकर पसंद किया। शो बहुत लंबा तो नहीं चला लेकिन इस शो को दर्शकों से प्यार जमकर मिला।

अमिताभ बच्चन- वैसे तो अमिताभ बच्चन 'केबीसी' से छोटे पर्दे पर अपने करियर का आगाज सालों पहले कर चुके हैं।

वत्सल सेठ-  2014  में 'एक हसीना थी' से छोटे पर्दे पर वत्सल सेठ ने एक निगेटिल रोल में शुरूआत की। इस शो को दर्शकों ने वत्सल की जबरदस्त एक्टिंग के कारण ज्यादा पसंद किया था। इस शो के बाद वह लगातार समय-समय पर टीवी की दुनिया में नजर आते रहे हैं। इन दिनों वह सोनी के शो 'हासिल' में नजर आ रहे हैं।

Web Title: bollywood celebrities who tried their hands on small screen

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे