बिग बॉस 12: पामेला एंडरसन से लेकर खली तक ये हैं शो के अब तक के सबसे महंगे सेलेब्रिटी
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 18, 2018 03:02 PM2018-09-18T15:02:07+5:302018-09-18T16:49:17+5:30
हर साल की तरह से रिएलिटी शो बिग बॉस के घर में रहने वाले सेलेब्रिटी वहां रहने के एवज में अच्छी खासी फीस लेते हैं। ये सेलेब्रिटी हफ्तों, दिन के हिसाब से मेकर्स से पैसे वसूलते हैं।
हर साल की तरह से रिएलिटी शो बिग बॉस के घर में रहने वाले सेलेब्रिटी वहां रहने के एवज में अच्छी खासी फीस लेते हैं। ये सेलेब्रिटी हफ्तों, दिन के हिसाब से मेकर्स से पैसे वसूलते हैं। ऐसे में अब शो के 12वें सीजन का आगाज हो चुका है। हर बार की तरह इस बार भी कई सेलेब शो का हिस्सा बनें हैं। लेकिन हर किसी की नजर इस बात पर आकर टिक गई है कि आखिर इस बार सबसे ज्यादा पैसे लेकर किस सेलेब्रिटी ने घर के अंदर एंट्री की है। ऐसे में आज हम आपको बिग बॉस के इन सेलेब्रिटी से रुबरु करवातें हैं जो सबसे ज्यादा फीस लेकर घर में आए-
हिना खान
छोटे पर्दे पर अपने अभिनय का जादू बिखेरने वाली हिना खान भी बिग बॉस का हिस्सा बन चुकी हैं। वह बिग बॉस के 11 वें सीजन की फाइनलिस्ट थीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हिना खान शो में रहने के लिए हर वीक के एपीसोड के 8 लाख लेती थीं। यानि की शो में हर हफ्ते 8 लाख रूपए के हिसाब से उनकी एंट्री हुई थी।
पामेला एंडरसन
कनाडा की मॉडल और अभिनेत्री पामेला की एंट्री भी शो में काफी दामों के साथ हुई थी। रिपोटर्स के मुताबिक वह अब तक कि सबसे महंगी सेलेब्रिटी रही हैं। वो बिग बॉस के घर में सिर्फ 3 दिन के लिए आई थीं और इसके लिए उन्होंने ढाई करोड़ रुपए लिए थे।
रिमी सेन
बिग बॉस 9 में आईं बॉलीवुड अभिनेत्री रिमी सेन को कौन भला भूल सकता है। रिमी कुछ हफ्तों के लिए जबरदस्त पैसे लेकर शो के अंदर आईं थी। उन्होंने 2 करो़ड़ का कॉन्ट्रेक्ट किया था, जिसके बाद वो घर में गई थीं। वह उस सीजन की सबसे महंगी प्रतियोगी थीं।
श्वेता तिवारी
बिग बॉस 4 की विजेता रह चुकी छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी को हर हफ्ते 5 लाख रुपए फीस मिलती थी।
करण मेहरा
बिग बॉ़स 10 के घर के खास मेहमान करण मेहरा शो में कुछ दिन तक ही रहे थे और अचानक से वह घर से बाहर चले गए थे। रिपोर्टस के मुताबिक उन्होंने बिग बॉस का मेहमान बनने के लिए 1 करोड़ रुपए लिए हैं।
करिश्मा तन्ना
बिग बॉस 8 की हिस्सा रहीं अभिनेत्री करिश्मा तन्ना उपेन पटेल के इश्क के चर्चों ने शो में खूब आग लगाई थी। लेकिन वह इस सीजन की सबसे महंगी सेलेब थीं। करिश्मा एक हफ्ते के 10 लाख रुपए लेती थीं।
खली
अब तक के सीजन के सबसे महंगे सेलेब्रिटी भारत के मशहूर रेसलर खली बिग बॉस के मेहमान बने थे। खली की एंट्री वाइल्ड कार्ड के जरिए हुई थी। खली को एक हफ्ते के पूरे 50 लाख रुपए मिलते थे।
तनिषा मुखर्जी
सिनेजगत से आने वाली अभिनेत्री तनिषा मुखर्जी भी तगड़ा पैसा लेकर शो के अंदर आईं थी। तनीशा ऐसे तो बिग बॉस के घर में करीब 10 हफ्ते तक रही थीं, तनिषा को एक हफ्ते के 7.5 लाख रुपए मिलते थे।
नवजोत सिंह सिद्धू
पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू बिग बॉस 6 में आए। उनका आना हर किसी के लिए चौंकाने वाला थी। वह शो में मेहमान के रूप में ही रहे थे। सिद्धू एक हफ्ते का 4 लाख रुपए लेते थे।
अनूप जलोटा
इस बार शो में कई सेलेब आए हैं। लेकिन खबरों की मानें तो सबसे महंगे सेलेब भजन गायक अनूप जलोटा हैं। आज तक की खबर के अनुसार जलोटा को बिग बॉस के घर में रहने के लिए हर हफ्ते 45 लाख रुपये मिल रहे हैं।