Bigg Boss 12: 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड जसलीन की वजह से चर्चा में आए अनूप जलोटा कर चुके हैं तीन शादियाँ
By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: September 22, 2018 07:17 AM2018-09-22T07:17:24+5:302018-09-22T11:16:51+5:30
Bigg Boss 12 के शुरू होते ही 65 वर्षीय भजन गायक अनूप जलोटा और 28 वर्षीय जसलीन मथारू के रिलेशनशिप की बात सामने आयी।
भजन सम्राट के नाम से मशहूर सिंगर अनूप जलोटा बिग बॉस सीजन 12 में एंट्री लेने के बाद लगातार सुर्खियों में हैं। बिग बॉस के घर में 65 वर्षीय अनूप जलोटा जोड़ी के साथ आए हैं। बिग बॉस में एंट्री के बाद इस बात का खुलासा हुआ की अनूप जलोटा अपने से 37 साल छोटी जसलीन मथारू को डेट कर रहे दोनों 3 -4 साल से लिविंग रिलेशनशिप में हैं।
इस खबर के बाद से ही सोशल मीडिया पर अनूप जलोटा का खूब मजाक बन रहा है। आपको बता दें 28 वर्षीय जसलीन मथारू अनूप जलोटा से संगीत की शिक्षा ले रही हैं। जसलीन से रिलेशनशिप से पहले अनूप तीन शादियां कर चुके हैं। आइये आपको बताते हैं अनूप जलोटा की तीन पत्नियों के बारे में-
1. सोनाली सेठ
भजन किंग ने अनूप जलोटा ने पहली शादी गायिका सोनाली सेठ से की थी। आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि सोनाली भी पहले उनकी शिष्या थीं। शादी के कुछ साल बाद दोनों का तलाक हो गया था जिसके बाद सोनाली सेठ ने गायक रूप कुमार राठौर से दूसरी शादी कर ली थी।
2. बीना भाटिया
सोनाली सेठ से शादी टूटने के बाद अनूप जलोटा ने अपने घरवालो की मर्ज़ी के बीना भाटिया से शादी की थी लेकिन ये शादी भी ज्यादा दिन टिक नहीं पाई और दोनों के बीच तलाक हो गया।
3. मेधा गुजराल
दूसरी शादी टूटने के बाद अनूप जलोटा ने तीसरी शादी पूर्व प्रधानमंत्री इंद्रकुमार गुजराल की भतीजी मेधा गुजराल से की थी। इस शादी से अनूप का एक बेटा भी है जिसका नाम आर्यमान जलोटा है। दुर्भाग्य पूर्ण 2014 में मेधा का लीवर फेल होने के कारण उनका निधन हो गया था। आपको बता दें मेधा की पहली शादी अभिनेता शेखर कपूर से हुई थी, लेकिन 1994 में दोनों का तलाक हो गया था।