बिग बॉस के मेकर्स ने एलिमिनेशन के लिए कॉफिन का किया प्रयोग, भड़के यूजर्स

By अनिल शर्मा | Published: November 24, 2021 02:17 PM2021-11-24T14:17:07+5:302021-11-24T14:27:45+5:30

प्रोमो में तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, शमिता शेट्टी और अन्य को यह तय करते देखा जा सकता है कि किसे एलिमिनेट किया जाना चाहिए।

bigg boss makers used coffin for elimination users furiouson it | बिग बॉस के मेकर्स ने एलिमिनेशन के लिए कॉफिन का किया प्रयोग, भड़के यूजर्स

बिग बॉस के मेकर्स ने एलिमिनेशन के लिए कॉफिन का किया प्रयोग, भड़के यूजर्स

Highlightsबिग बॉस के नए प्रोमो पर नाराज हुए यूजर्सएलिमिनेशन के लिए ताबूत के इस्तेमाल पर लोगों ने गुस्सा जाहिर किया

मुंबईः बिग बॉस 15 के नए प्रोमो के मुताबिक अंतिम 6 के लिए प्रतिभागी अब एलिमिनेट होंगे। जो प्रतिभागी एलिमिनेट होंगे उन्हें कॉफिन में ले जाया जाएगा। बिग बॉस के इस नए प्रोमो को लेकर सोशल मीडिया पर लोग अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि मौत से मजाक नहीं होना चाहिए।

प्रोमो में तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, शमिता शेट्टी और अन्य को यह तय करते देखा जा सकता है कि किसे एलिमिनेट किया जाना चाहिए। करण को कहते सुना जा सकता है कि जो सबसे मजबूत है उसे खत्म करो। जबकि शमिता शेट्टी कहती हैं- मैं नेहा भसीन को जाने नहीं दे सकती।" राजीव अदतिया को रोते हुए देखा जा सकता है। अंत में, प्रतियोगियों को एक ताबूत को निकास द्वार की ओर धकेलते हुए देखा जा सकता है।

प्रोमो के सामने आते ही लोगों ने इसकी खिंचाई करनी शुरू कर दी। एक व्यक्ति ने ताबूत के इस्तेमाल की आलोचना करते हुए व्यंग्यात्मक ट्वीट किया, "ठीक है अब हम ताबूत के इस्तेमाल का जश्न मना रहे हैं, वाह। इतने दयनीय क्रिएटिव्स को भगाओ।  एक अन्य ने कहा, रचनात्मक टीम पर शर्म आती है। कोई सही विचार ही नहीं है। जीते जी ताबूत में डाल रहे हैं। शर्म की बात है।

वहीं एक यूजर ने शो के मेकर्स से एपिसोड से ताबूत का हिस्सा हटाने का अनुरोध किया, क्योंकि यह कई लोगों के लिए एक संवेदनशील विषय हो सकता है। उसने लिखा, 'कृपया ताबूत के हिस्से का प्रसारण न करें, यह कई लोगों के लिए एक संवेदनशील मुद्दा हो सकता है। इन कठिन कोविड समय को ध्यान में रखें। शो में ताबूत के इस्तेमाल से हैरान एक शख्स ने लिखा, 'ताबूत? गंभीरता से? क्या आप जानते भी हैं कि ताबूत में क्या रखा जाता है? लाश। मैं एंटरटेनमेंट के लिए कॉफिन के इस्तेमाल के पूरी तरह खिलाफ हूं। जबकि अन्य ने लिखा, मौत एक मजाक नहीं है।

Web Title: bigg boss makers used coffin for elimination users furiouson it

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे