Bigg Boss 12:अनूप जलोटा संग भारती सिंह करेंगी रोमांस, ये होंगे घर से बेघर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 7, 2018 11:54 AM2018-10-07T11:54:20+5:302018-10-07T11:54:20+5:30

'Bigg Boss 12' latest episode of 'Weekend ka Vaar': 'बिग बॉस 12' में रविवार (7 अक्टूबर) को होने वाला वीकेंड का वार फैंस के लिए खासा मनोरंजन से भरा हो सकता है। दरअसल आज के एपिसोड में कॉमेड‍ियन भारती स‍िंह की एंट्री होने वाली है।

bigg boss 12 weekend ka vaar bharti singh romance with anup jalota and salman khan | Bigg Boss 12:अनूप जलोटा संग भारती सिंह करेंगी रोमांस, ये होंगे घर से बेघर

Bigg Boss 12:अनूप जलोटा संग भारती सिंह करेंगी रोमांस, ये होंगे घर से बेघर

'बिग बॉस 12' में रविवार (7 अक्टूबर) को होने वाला वीकेंड का वार फैंस के लिए खासा मनोरंजन से भरा हो सकता है। दरअसल आज के एपिसोड में कॉमेड‍ियन भारती स‍िंह की एंट्री होने वाली है। वह सलमान के साथ साथ अनूप जलोटा के साथ भी रोमांस करती नजर आएंगी।

हाल ही में प्रोमों में फैंस ने देखा था कि वो स्टेज पर सलमान की पत्नी बनकर पहुंचेगी। साथ में नजर आएंगे उनके 9 बच्चे। इसके साथ ही  भारती स‍िंह की एंट्री ब‍िग बॉस के घर में भी होगी। इस दौरान भारती के निशाने पर अनूप होंगे। वह  जसलीन को किनारे करते हुए अनूप जलोटा संग रोमांस करती नजर आएंगी।


जहां भारती के अनूप के साथ के रोमांस को देखकर घरवालों के हंस हंस के हाल बेहाल होंगे। खबर के मुताब‍िक इस बार शो में कोई भी कंटेस्टेंट आउट नहीं होने वाला है। सलमान अनूप या जसलीन में से किसी एक को घर के अंदर रहने का मौका देंगे और अनूप अपना नाम बेघर होने के लिए आगे कर देंगे।


इसके बाद जसलीन घर में अकेली रह जाएंगी।हालांकि बाद में अनूप को बेघर न करके सीधा 'सीक्रेट रुम' में भेज दिया जाएगा।यहां से वो घर के अंदर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखेंगे। इसके साथ ही आज भी दीपक और सौरभ की लड़ाई भी दिखाई जाएगी। इसके साथ ही करणवीर और दीपक के बीच सलमान दंगल करवाते भी नजर आएंगे।

English summary :
'Bigg Boss 12' latest episode of 'Weekend ka Vaar' can be full of entertainment which is to be aired on Sunday (October 7th). In today's episode, there will be entry of Comedian Bharti Singh's. Comedian Bharti will be seen romancing Salman Khan and Anup Jalota.


Web Title: bigg boss 12 weekend ka vaar bharti singh romance with anup jalota and salman khan

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे