Shocking! दिव्यांका त्रिपाठी के एक्स बॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा का फिर से हुआ ब्रेकअप

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: May 25, 2018 12:25 PM2018-05-25T12:25:06+5:302018-05-25T12:25:06+5:30

दिव्यांका त्रिपाठी के साथ कई साल तक रिलेशनशिप में रहे एक्टर शारद मल्होत्रा का उनकी गर्लफ्रेंड पूजा बिष्ट से ब्रेकअप होने की ख़बर आ रही है|

Actor Ssharad Malhotra officially Breaks Up with girlfriend Pooja Bisht after 2 year of relationship | Shocking! दिव्यांका त्रिपाठी के एक्स बॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा का फिर से हुआ ब्रेकअप

Actor Ssharad Malhotra officially Breaks Up with girlfriend Pooja Bisht after 2 year of relationship

मुंबई, 25 मई: फेमस टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के साथ अफेयर और ब्रेअकप के लिए चर्चा में रहे अभिनेता शरद मल्होत्रा का उनकी दूसरी गर्लफ्रेंड पूजा बिष्ट के साथ भी ब्रेकअप हो गया है|

शरद मल्होत्रा ने 2 साल तक चले इस रिलेशनशिप के ख़त्म होने की ऑफिसियल अनाउंसमेंट कर दी है| शारद और पूजा के बीच पिछले कई महीनों से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था| दोनों के द्वारा इस रिलेशनशिप में टाइम ना दे पाने की वजह से ये दरार पैदा हुई थी| यहाँ तक की इन दोनों के परिवारों द्वारा भी इनको एक साथ रहने और इस रिलेशन को शादी तक पहुंचाने की बेहद कोशिश की गयी थी लेकिन उन्होंने अलग होने का फैसला लिया है|

बॉम्बे टाइम्स को दिए एक ताजा इंटरव्यू में शारद मल्होत्रा ने अपने ब्रेकअप की खबर को स्वीकार किया और इसका जिम्मेदार खुद को बताया। उन्होंने कहा - " मेरी तरफ से कुछ पर्सनल इश्यूज थे| मैंने इस रिलेशनशिप को बनाये रखने की पूरी कोशिश की लेकिन मतभेद बहुत ज्यादा बड़े थे| पूजा एक अच्छी लड़की है और मैं उनको अच्छे भविष्य के लिए शुभकामना देता हूँ|"

कुछ साल पहले दिए एक इंटरव्यू में जब उनसे पूजा से शादी करने की बात पूछी गयी थी तो उन्होंने उन्होंने खुद को मैरिज फोबिक बताया था और बताया था कि इसका कारण उनके एक बेहद अच्छे दोस्त की शादीशुदा जिंदगी में भरी कडुवाहट थी|"

English summary :
Actor Ssharad Malhotra officially Breaks Up with girlfriend Pooja Bisht after 2 year of relationship. Before he was in a relationship with Famous TV Actress Divyanka Tripathi


Web Title: Actor Ssharad Malhotra officially Breaks Up with girlfriend Pooja Bisht after 2 year of relationship

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे