MWC 2018: ZTE ने ड्यूल कैमरा के साथ लॉन्च किए 3 नए बजट स्मार्टफोन्स
By जोयिता भट्टाचार्या | Published: February 27, 2018 06:45 PM2018-02-27T18:45:38+5:302018-02-27T18:45:38+5:30
ZTE के ये स्मार्टफोन्स बाजार में मौजूद दूसरे स्मार्टफोन्स को टक्कर दे सकते हैं।
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ZTE ने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2108 इंवेट में अपने तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इन्हें ZTE ब्लेड V9, ZTE ब्लेड V9 वीटा और ZTE टेंपो गो नाम से शामिल किया है। ये फोन्स बजट सेगमेंट में पेश किए गए हैं। साथ ही, इनके फीचर्स की अगर बात करें तो यह खास फीचर्स से लैस है। आपको बता दें कि ZTE टेंप गो एंड्रॉयड गो ओपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड है।
इन स्मार्टफोन्स को लेकर काफी दिनों से चर्चा चल रही थी। फोन्स से जुड़ी कई लीक भी सामने आ चुकी हैं। अब इन खबरों को विराम देते हुए कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है। कहा जा रहा है कि ZTE के ये स्मार्टफोन्स बाजार में मौजूद दूसरे स्मार्टफोन्स को टक्कर दे सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: MWC 2018: लेनोवो ने अलेक्ज़ा सपोर्ट के साथ लॉन्च किए 2 नए लैपटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
इन फोन्स की कीमत और उपलब्धता
इन स्मार्टफोन्स के कीमत पर अगर गौर करें तो, ज़ेडटीई ब्लेड V9 की कीमत लगभग 14,300 रुपये होगी और ब्लेड V9 वीटा 21,400 रुपये कीमत वाला हैंडसेट हो सकता है। टेम्पो गो की कीमत 5,200 रुपये के करीब होने की संभावना है। हालांकि फोन की उपलब्धता को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
आइए जानते हैं ZTE ब्लेड V9, ZTE ब्लेड V9 वीटा और ZTE टेंपो गो के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में।
Specifications | ZTE Blade V9 Vita | ZTE Blade V9 | ZTE Tempo Go |
---|---|---|---|
Display | 5.45″ | 5.7″ | 5″ |
Resolution, Aspect Ratio | FHD+; 18:9 | FHD+; 18:9 | 480 x 854 |
SoC | Qualcomm Snapdragon 435; 8x Cortex-A53 @1.4GHz | Qualcomm Snapdragon 450; 8x Cortex-A53 @1.8GHz | Qualcomm Snapdragon 210 |
GPU | Adreno 505 | Adreno 506 | Adreno 304 |
RAM & Internal Storage | 2GB + 16GB; 3GB + 32GB | 3GB + 32GB; 4GB + 64GB | 1GB + 8GB |
MicroSD Expandability | Yes | Yes | Yes |
USB Port | microUSB | microUSB | microUSB |
Rear Camera | Dual; 13MP Autofocus + 2MP Fixed Focus | Dual; 16MP Autofocus + 5MP Fixed Focus | 5 MP |
Front Camera | 5MP Fixed Focus | 8MP Fixed Focus | 2 MP |
Battery | 3200 mAh | 3100 mAh | 2200 mAh |
Android Version | Android 8.1 Oreo | Android 8.1 Oreo | Android 8.0 (Oreo Go) |
ZTE Blade V9 के स्पेसिफिकेशन
ब्लेड V9 फोन में 5.7 इंच का फुल एचडी प्लस एस-आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए 3/4 जीबी के रैम मौज़ूद हैं। ड्यूल सिम के साथ आने वाला यह स्मार्टफोन है एंड्रॉयड 8.1 ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है।
कैमरे की बात करें तो हैंडसेट में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। एक सेंसर 16 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरा पीडीएएफ और ड्यूल टोन एलईडी फ्लैश फीचर से लैस है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है, जो फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग में मददगार है। ब्लेड वी9, 32 जीबी/ 64 जीबी स्टोरेज विकल्प में आया है। स्टोरेज को 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाए जाने का विकल्प शामिल है। फोन को पावर देती है 3,100 एमएएच की बैटरी। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में वाई-फाई, वाई-फाई डायरेक्ट, ब्लूटूथ, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी, जीपीएस, हेडफोन जैक शामिल हैं। हैंडसेट ऐक्सेलरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर से लैस है। फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के पीछे की तरफ दिया गया है।
ZTE Blade V9 Vita के स्पेसिफिकेशन
ड्यूल सिम वाले ब्लेड V9 वीटा में 5.45 इंच का फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले है। हैंडसेट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर से लैस है। जुगलबंदी के लिए 2जीबी/3जीबी के रैम दिए गए हैं। स्टोरेज विकल्प 16 जीबी व 32 जीबी के हैं। कैमरे की बात करें तो हैंडसेट के रियर में एक 13 मेगापिक्सल सेंसर और दूसरा 2 मेगापिक्सल सेंसर मौज़ूद है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग में मददगार है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3,200 एमएएच की बैटरी मौज़ूद है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में जीपीएस, हेडफोन जैक, माइक्रो-यूएसबी, वाई-फाई, एफएम रेडियो, ब्लूटूथ फीचर शामिल हैं। फोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौज़ूद है।
ZTE Tempo Go स्पेसिफिकेशन
इस फोन में 5 इंच का FWVGA डिस्प्ले दिया है, जो 480 x 854 पिक्सल स्क्रीन रिजॉल्यूशन के साथ आता है। यह हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 1 जीबी रैम दी गई है। वहीं, इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी का है। हैंडसेट एंड्रॉयड 8.1 गो एडिशन पर चलता है।
इसमें फोटोग्राफी के लिए 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है, जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। वहीं फोन में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। हार्डवेयर की बात करें, तो इसमें 1.1GHz क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर दिया है। फोन में 1GB रैम और 8 GB इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32GB तक एक्सपेंड कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: MWC 2018: ड्यूल रियर कैमरा के साथ HMD ग्लोबल ने लॉन्च किया Nokia 8 Sirocco फ्लैगशिप स्मार्टफोन
एंड्रॉयड 8.0 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड इस फोन पर एंड्रॉयड गो एप्स जैसे कि जीमेल गो, यूट्यूब गो, मैप्स गो यूज किए जा सकते हैं। पावर बैकअप के लिए फोन में 2200 mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि ये 12 घंटे की टॉक-टाइम और 220 घंटे स्टैंडबाय टाइम देदी है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम, 4G LTE, वाई-फाई (a/b/g/n), ब्लूटूथ 4.1, GPS, 3.5 मिमी हैडफोन जैक और एक माइक्रो USB पोर्ट जैसे फीचर्स हैं।