Redmi Note 7, Redmi Note 7 Pro और Redmi Go भारत में इस महीने दे सकते हैं दस्तक, कीमत होगी इतनी कम

By जोयिता भट्टाचार्या | Published: February 8, 2019 05:16 PM2019-02-08T17:16:10+5:302019-02-08T17:16:10+5:30

Xiaomi ने फरवरी में भारत में Redmi Note 7, Redmi Note 7 Pro और Redmi Go लॉन्च करने की तैयारी में है। इससे पहले रेडमी नोट 7 और रेडमी गो को विदेश में लॉन्च किया जा चुका है। रेडमी नोट 7 और रेडमी गो स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले ही कंपनी टीज कर चुकी है।

Xiaomi Redmi Note 7, Redmi Note 7 Pro and Redmi Go coming to India in This Month: Price, features, Spesifications | Redmi Note 7, Redmi Note 7 Pro और Redmi Go भारत में इस महीने दे सकते हैं दस्तक, कीमत होगी इतनी कम

Redmi Note 7, Redmi Note 7 Pro and Redmi Go to be launched in India

HighlightsXiaomi फरवरी में भारत में Redmi Note 7, Note 7 Pro और Redmi Go लॉन्च कर सकती हैरेडमी नोट 7 और रेडमी गो स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले ही कंपनी टीज कर चुकी हैRedmi Note 7 की कीमत 10,000 रुपये से कम हो सकती हैइन स्मार्टफोन्स में सबसे ज्यादा सस्ता Redmi Go होगा

चीनी कंपनी शाओमी फरवरी में कुछ खास करने की तैयारी में है। कंपनी भारतीय बाजार में अपने तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Xiaomi ने फरवरी में भारत में Redmi Note 7, Redmi Note 7 Pro और Redmi Go लॉन्च करने की तैयारी में है। इससे पहले रेडमी नोट 7 और रेडमी गो को विदेश में लॉन्च किया जा चुका है। रेडमी नोट 7 और रेडमी गो स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले ही कंपनी टीज कर चुकी है।

कंपनी ने रेडमी नोट 7 प्रो की घोषणा रेडमी नोट 7 की लॉन्चिंग इवेंट में की थी। रेडमी सब-ब्रैंड के हेड लू वीबिंग ने पिछले दिनों सोशल मीडिया वेबसाइट पर कंपनी के फैंस से Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन को लेकर अपनी विशलिस्ट शेयर करने को कहा था।

xiaomi-redmi-note-7
xiaomi-redmi-note-7

भारत में Redmi Note 7, Redmi Note 7 Pro और Redmi Go की लॉन्चिंग डेट

शाओमी के ग्लोबल वीपी और इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने भी रेडमी नोट 7 की कुछ इमेज हाल ही में शेयर की है। हालांकि स्मार्टफोन की कीमत और लॉन्चिंग डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि खबर है कि Redmi Note 7, Redmi Note 7 Pro और Redmi Go को इस महीने भारत में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले काफी समय से Xiaomi अपने रेडमी नोट 7 को टीज कर रही है। फोन को चीन में लॉन्च किए जाने के बाद भारत में इसकी हलचल बढ़ गई है।

तीनों स्मार्टफोन की ये भारत में कीमत

शाओमी के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट और इंडिया MD मनु कुमार जैन की ओर से इन स्मार्टफोन को लेकर लगातार ट्वीट किए जा रहे हैं। हालांकि उनके ट्वीट से ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस स्मार्टफोन की कीमत बजट के आस-पास हो सकती है। ज्यादातर रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि Redmi Note 7 की कीमत 10,000 रुपये से कम हो सकती है। वहीं, रेडमी नोट 7 प्रो की कीमत इससे थोड़ी ज्यादा हो सकती है। वहीं, इन स्मार्टफोन्स में सबसे ज्यादा सस्ता Redmi Go होगा। बता दें कि रेडमी गो के प्री-ऑर्डर इस महीने में शुरू हो चुके हैं। फिलीपींस में इसकी कीमत 3,990 फिलपीन पेसो है, जो कि भारत में करीब 5,400 रुपये होगी।

redmi-note-7
redmi-note-7

Redmi Note 7, Note 7 Pro और Redmi Go के ये हो सकते हैं स्पेसिफिकेशंस

शाओमी रेडमी नोट 7 में 6.3 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले है, जिसका रेजॉलूशन 1080x2340 पिक्सल है। फोन के डिस्प्ले में ड्यू ड्रॉप नॉच है, जो कि कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से पावर्ड है। रेडमी नोट 7 तीन अलग-अलग रैम और स्टोरेज वेरिएंट (3 जीबी+32 जीबी, 4 जीबी+64 जीबी और 6 जीबी+64 जीबी) में आ रहा है। इस फोन के रियर में 48 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Redmi Note 7 Pro के ज्यादा स्पेसिफिकेशंस अभी सामने नहीं आए हैं। हालांकि, लीक रिपोर्ट्स में यह बात कही गई है कि यह फोन 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में आ सकता है।

Image result for Xiaomi Redmi Note 7, Redmi Note 7 Pro and Redmi Go

वहीं, Redmi Go फोन एंड्रॉयड गो पर चलता है। यह कंपनी का पहला Android Go स्मार्टफोन है। यह फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 425 क्वॉड कोर प्रोसेसर से पावर्ड है। ड्यूल सिम वाले रेडमी गो स्मार्टफोन में 1 जीबी की रैम और 8 जीबी का इंटरनल स्टोरेज है। इस फोन के स्टोरेज को आप 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

Web Title: Xiaomi Redmi Note 7, Redmi Note 7 Pro and Redmi Go coming to India in This Month: Price, features, Spesifications

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे