लंबे इंतजार के बाद Xiaomi का Redmi Note 5 इस दिन हो सकता है लॉन्च, जारी हुआ टीजर

By जोयिता भट्टाचार्या | Published: February 8, 2018 06:54 PM2018-02-08T18:54:20+5:302018-02-08T19:04:53+5:30

Redmi से जुड़े एक नए टीजर से साफ होता है कि यह फोन भारतीय बाजार में एक्सक्लूसिवली फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

Xiaomi Redmi Note 5 India Launch Expected on 14 February | लंबे इंतजार के बाद Xiaomi का Redmi Note 5 इस दिन हो सकता है लॉन्च, जारी हुआ टीजर

लंबे इंतजार के बाद Xiaomi का Redmi Note 5 इस दिन हो सकता है लॉन्च, जारी हुआ टीजर

Highlightsयह स्मार्टफोन कंपनी के पुराने रेडमी नोट 4 का अपग्रेड वर्जन हैRedmi Note 5 भारतीय बाजार में एक्सक्लूसिवली फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी लंबे इंतजार के बाद अपने रेडमी नोट 5 पेश करने जा रहा है। कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को 14 फरवरी यानी कि वैलेंटाइन डे के दिन लॉन्च करेगी। इससे पहले आई खबरों में दावा किया जा रहा था कि शाओमी फरवरी में आयोजित होने वाले MWC 2018 में रेडमी 5 को पेश करेगी लेकिन अब रेडमी नोट 5 के लॉन्च होने की बात कही जा रही है।

Redmi Note 5 से जुड़े एक नए टीजर से स्पष्ट होता है कि Redmi Note 5 भारतीय बाजार में एक्सक्लूसिवली फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, शाओमी की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ने यह पुष्टि कर दी है कि इस प्लेटफॉर्म पर Redmi Note 5 एक्सक्लूसिव होगा।

इसे भी पढ़ें: वैलेंटाइन वीक ऑफर: 23,000 रुपये तक के डिस्काउंट पर मिल रहा Redmi, Samsung और Oppo के स्मार्टफोन



 

इससे पहले भी कई बार रेडमी नोट 5 से जुड़ी कई लीक सामने आ चुकी हैं। लीक में नोट 5 की तस्वीरें देखने को मिली हैं। वहीं, इस मॉडल के चीन में 3C सर्टीफिकेशन मिलने की भी खबर आई थी। यह स्मार्टफोन कंपनी के पुराने रेडमी नोट 4 का अपग्रेड वर्जन है, जिसे साल 2017 में भारतीय बाजार में पेश किया गया था। यह स्मार्टफोन यूजर्स की पहली पसंद बन चुका था, साथ ही यह 'सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन' रहा है।

शाओमी की साइट पर जारी किए गए इंवेट पेज को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी अपने नए रेडमी नोट 5 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसी के साथ ही ऑफिशियल साइट के जावा स्क्रिप्ट कोड में 'रेडमीनोट5' का नाम भी देखा गया है, जिसे फिलहाल हटा लिया गया है।

Xiaomi Redmi Note 5 के स्पेसिफिकेशन

हाल में उड़ी अफवाहों की मानें तो रेडमी नोट 5 में 5.99 इंच का फुल एचडी प्लस (1080x2160 रेजॉल्यूशन वाला) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले होगा। फोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन हो सकती है। माना जा रहा है कि फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर होगा। हैंडसेट 3 जीबी/4 जीबी रैम में (32 व 64 जीबी स्टोरेज के विकल्प के साथ) आ सकता है। इसके अलावा कहा जा रहा है कि यह हैंडसेट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो के साथ MIUI 9 पर चलेगा।

इसे भी पढ़ें: वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को दें इन खास गैजेट्स का तोहफा, कीमत भी आपके बजट में

माना जा रहा है कि रेडमी नोट 5 के रियर में 16 मेगापिक्सल व फ्रंट में 5 मेगापिक्सल कैमरा होगा। इसके अतिरिक्त इसमें 1080 पिक्सल की वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 4100 एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात सामने आ रही है। लीक हुई पिछली कुछ खबरों में इस हैंडसेट को बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ भी दिखाया गया था।  

बता दें कि 14 फरवरी को आयोजित होने जा रहे शाओमी के इवेंट में फोन की उपलब्धता और कीमत के बारे में ऐलान हो सकता है। हालांकि, अनुमान लगाया जा चुका है कि फोन की कीमत सीएनवाई 1,499 (तकरीबन 15,400 रुपये) होगी।

Web Title: Xiaomi Redmi Note 5 India Launch Expected on 14 February

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे