ट्विटर ने की अलग सर्च प्रॉम्पट की शुरुआत, घरेलू हिंसा में वृद्धि को नियंत्रित करने के प्रयासों को मिलेगा समर्थन

By रजनीश | Published: June 18, 2020 08:06 PM2020-06-18T20:06:40+5:302020-06-18T20:06:40+5:30

भारत में ‘घरेलू हिंसा’ से संबंधित कीवर्ड्स खोजने वाले लोगों को महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय तथा राष्ट्रीय महिला आयोग की संबंधित जानकारी की तरफ निर्देशित किया जाएगा। सर्च प्राम्प्ट हिंदी और अंग्रेजी दोनों में उपलब्ध होगा।

Twitter backs efforts to quell rise in domestic violence with the launch of dedicated search prompt | ट्विटर ने की अलग सर्च प्रॉम्पट की शुरुआत, घरेलू हिंसा में वृद्धि को नियंत्रित करने के प्रयासों को मिलेगा समर्थन

प्रतीकात्मक फोटो

Highlightsट्विटर ने भारत में समुदायों के प्रति अपने प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (@MinistryWCD) और राष्ट्रीय महिला आयोग (@NCWIndia) के साथ भागीदारी की है। सर्च प्रॉम्प्ट भारत में आईओएस, एंड्राएड और mobile.twitter.com पर अंग्रेजी औऱ हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा।

ट्विटर का कहना है कि प्रॉम्प्ट सार्वजनिक वार्तालाप की सेवा और यह सुनिश्चित करने के लिए कि लोग विभिन्न विषयों पर आधिकारिक स्त्रोतों से जानकारी प्राप्त कर सकें। इसके लिए इस सेवा ने आज घरेलू हिंसा के बारे में आधिकारिक स्त्रोतों से जानकारी और अपडेट की सेवा के लिए एक अलग सर्च प्रॉम्प्ट लॉन्च किया।

महिला और विकास मंत्रालय का कहना है कि "यदि आप या कोई महिला, जिसे आप जानते हैं, वह घरेलू हिंसा से पीड़ित हैं या उसके साथ किसी तरह की हिंसा की आशंका है तो महिला और बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार और राष्ट्रीय महिला आयोग आपकी मदद के लिए उपलब्ध हैं।"

ट्विटर ने भारत में समुदायों के प्रति अपने प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (@MinistryWCD) और राष्ट्रीय महिला आयोग (@NCWIndia) के साथ भागीदारी की है। सर्च प्रॉम्प्ट भारत में आईओएस, एंड्राएड और mobile.twitter.com पर अंग्रेजी औऱ हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा।

ट्विटर पर घरेलू हिंसा के बारे में विश्वसनीय जानकारी कैसे सर्च करें और कैसे पाएं
-एक्सप्लोर टैब पर क्लिक करें।
-शीर्ष पर सर्च विकल्प में अपना घरेलू हिंसा से संबंधित कीवर्ड या प्रश्रन टाइप करें और एंटर करें।
-'ThereIsHelp' पर एक प्रॉम्प्ट दिखाई देगा-मुद्दे पर विश्वसनीय जानकारी और तथ्यों तक पहुंचने के लिए इस पर क्लिक करें।

Web Title: Twitter backs efforts to quell rise in domestic violence with the launch of dedicated search prompt

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Twitterट्विटर