नहीं इस्तेमाल करना चाहते हैं चाइनीज टिकटॉक, ये भारतीय एप हो रहें पॉपुलर

By रजनीश | Published: June 20, 2020 06:11 AM2020-06-20T06:11:13+5:302020-06-20T06:11:13+5:30

टिकटॉक वर्सेज यूट्यूब विवाद के बाद अब एक बार फिर भारत-चीन विवाद के चलते चाइनीज एप टिकटॉक को डिलीज करने का अभियान कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चलाया जा रहा है। यदि आप भी टिकटॉक का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो हम बता रहे हैं आपको विकल्प..

TikTok rival Roposo and Bolo Indya popular Indian app | नहीं इस्तेमाल करना चाहते हैं चाइनीज टिकटॉक, ये भारतीय एप हो रहें पॉपुलर

सीमा पर विवाद के बाद चाइनिज प्रोडक्ट का विरोध तेज हो गया है। (प्रतीकात्मक फोटो)

Highlightsबोलो इंडिया भारतीय शॉर्ट विडियो एप है। टिकटॉक की तरह ही इसमें भी वीडियो देख और बना सकते हैं। रोपोसो एप एंड्राएड और एपल दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इस एप में फिल्टर्स, स्टिकर्स का इस्तेमाल कर विडियो बनाए जा सकते हैं।

भारत और चीन के विवाद के बाद देशभर में चाइनीज प्रॉडक्ट के बहिष्कार की मांग हो रही है। सोशल मीडिया के जरिए लोग एक-दूसरे को चाइनीज स्मार्टफोन, चाइनीज एप को अपने फोन से अनइंस्टाल करने की बात कह रहे हैं। चाइनीज एप टिकटॉक को अनइंस्टाल करने के मामले भी कई बार सामने आ चुके हैं। 

हम आपको ऐसे ही इंडियन एप के बारे में बता रहे हैं जो टिकटॉक की तरह ही शॉर्ट वीडियो मेकिंग एप हैं। Bolo Indya और Roposo दो ऐसे विडियो-मेकिंग एप हैं जो टिकटॉक को टक्कर दे रहे हैं। 

इन दोनों ही एप्स को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। और इसमें से Roposo एप को तो आईफोन यूजर्स भी एपल एप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

Bolo Indya
बोलो इंडिया भारतीय शॉर्ट विडियो एप है। टिकटॉक की तरह ही इसमें भी वीडियो देख और बना सकते हैं। इस एप की खासियत यह भी है कि ये हिंदी, तमिल, तेलगू, बंगाली, मलयालम, कन्नड़, मराठी, पंजाबी और उड़िया भाषा को भी सपोर्ट करता है। 

इस एप को अब तक 1 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। इसकी वीडियोज को यूजर्स किसी दूसरे प्लेटफॉर्म पर भी आसानी से शेयर कर सकते हैं।

Roposo
रोपोसो एप एंड्राएड और एपल दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इस एप में फिल्टर्स, स्टिकर्स का इस्तेमाल कर विडियो बनाए जा सकते हैं। इसमें वीडियो शूट करने के लिए स्लो-मोशन, टाइम-लैप्स, पोर्ट्रेट जैसे कई मोड भी दिए गए हैं।

इस एप में विडियो, फोटो को एडिट भी किया जा सकता है। ट्रेंडिंग स्टिकर्स और फिल्टर का इस्तेमाल कर वीडियो को और भी आकर्षक बनाया जा सकता है। यह एप भी कई भाषाओं को सपोर्ट करता है।

Web Title: TikTok rival Roposo and Bolo Indya popular Indian app

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे