आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए भारतीय शास्त्रीय संगीत में रागों की ‘बंदिश’ पैदा करेगा यह सॉफ्टवेयर, भारत में पहली बार हुआ ऐसा एक्सपेरिमेंट

By भाषा | Published: January 4, 2020 07:38 PM2020-01-04T19:38:58+5:302020-01-04T19:38:58+5:30

इस रिसर्च में कम्प्यूटर द्वारा निर्मित भारतीय संगीत या कृत्रिम बुद्धिमत्ता को इस्तेमाल करके अभिकलनात्मक भारतीय संगीत बनाने की संभावना को तलाशा गया है।

This software will create 'Bandish' of ragas in Indian classical music through artificial intelligence | आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए भारतीय शास्त्रीय संगीत में रागों की ‘बंदिश’ पैदा करेगा यह सॉफ्टवेयर, भारत में पहली बार हुआ ऐसा एक्सपेरिमेंट

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए भारतीय शास्त्रीय संगीत में रागों की ‘बंदिश’ पैदा करेगा यह सॉफ्टवेयर, भारत में पहली बार हुआ ऐसा एक्सपेरिमेंट

Highlightsपुणे के शिक्षाविद का दावा है कि भारत मे ऐसा एक्सपेरिमेंट पहली बार हुआ है।इस सॉफ्टवेयर में भारतीय शास्त्रीय संगीत के सिद्धांतों और रचना संयोजन नियमों को कोड किया है।

पुणे के एक शिक्षाविद ने एक सॉफ्टवेयर तैयार किया है, जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) का उपयोग करके भारतीय शास्त्रीय संगीत में रागों की ‘बंदिश’ पैदा कर सकता है।

शास्त्रीय संगीत के सिद्धांतों को किया कोड
इस सॉफ्टवेयर को विकसित करने वाले आईआईटी बॉम्बे से संज्ञानात्मक दर्शन में पीएचडी करने वाले प्रोफेसर विनोद विदवंस ने कहा कि उन्होंने बंदिशें बनाने के लिए भारतीय शास्त्रीय संगीत के सिद्धांतों और रचना संयोजन नियमों को कोड किया है, जिसमें हर बार वादी और संवादी स्वरों को इनपुट के तौर पर पेश किया जाता है।

भारत में पहली बार हुआ ऐसा एक्सपेरिमेंट
इसे भारतीय शास्त्रीय संगीत में इस तरह के पहले प्रयोग का दावा करते हुए विनोद ने कहा कि उनकी इस रिसर्च में कम्प्यूटर द्वारा निर्मित भारतीय संगीत या कृत्रिम बुद्धिमत्ता को इस्तेमाल कर अभिकलनात्मक भारतीय संगीत बनाने की संभावना को तलाशा गया है।

(भाषा एजेंसी से इनपुट के साथ)

Web Title: This software will create 'Bandish' of ragas in Indian classical music through artificial intelligence

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :pune-pcपुणे