Startup Yulu-Zomato: स्टार्टअप युलू और जोमैटो में गठजोड़, हर दिन करीब तीन लाख लोगों तक खाना पहुंचाने का लक्ष्य
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 3, 2023 20:03 IST2023-04-03T20:02:07+5:302023-04-03T20:03:20+5:30
Startup Yulu-Zomato: 2026 तक इन ई-स्कूटर की तैनाती के बाद इनके जरिये पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना हर दिन करीब तीन लाख लोगों तक खाना पहुंचाया जा सकेगा।

युलू अपने प्रस्तावित ई-स्कूटर डेक्स की 25-30 हजार इकाइयों की आपूर्ति जोमैटो को करेगी।
Startup Yulu-Zomato: इलेक्ट्रिक बाइक साझा करने वाले स्टार्टअप युलू ने जोमैटो के साथ एक साझेदारी की है। इसके तहत युलू अपने प्रस्तावित ई-स्कूटर डेक्स की 25-30 हजार इकाइयों की आपूर्ति जोमैटो को करेगी। युलू ने बयान में कहा कि 2026 तक इन ई-स्कूटर की तैनाती के बाद इनके जरिये पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना हर दिन करीब तीन लाख लोगों तक खाना पहुंचाया जा सकेगा।
कंपनी के मुताबिक, ईंधन की बढ़ती लागत और वित्तीय चुनौतियों के चलते डिलिवरी भागीदार के तौर पर काम करने के इच्छुक युवाओं को कई तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ता है। युलू ने कहा कि वह सुविधाजनक किराया योजनाओं की पेशकश करेगी और डिलिवरी भागीदारों को अधिक आय हासिल करने में मदद करेगी।