Republic Day 2020: गूगल ने इस खास Google Doodle से मनाया गणतंत्र दिवस, दिखी भारत की कला और संस्कृति की झलक
By ज्ञानेश चौहान | Published: January 26, 2020 08:49 AM2020-01-26T08:49:55+5:302020-01-26T08:49:55+5:30
इस Google Doodle में भारत की धरोहरों को भी बखूबी तरीके से दिखाया गया है। इसमें इंडिया गेट से लेकर ताजमहल तक देखा जा सकता है।
देशभर में आज 71वां गणतंत्र दिवस (Republic Day 2020) मनाया जा रहा है। इस दौरान जगह-जगह जश्न का माहौल देखा जा सकता है। इस दिन को गूगल ने भी अपने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है। गूगल ने Google Doodle के जरिए भारत की कला और संस्कृति को दिखाने की कोशिश की है।
गूगल के होम पेज पर जाते ही आप इस Google Doodle को देख सकते हैं। गूगल ने इसे काफी कलरफुल बनाया है। साथ ही इसमें भारत की कला और संस्कृति की झलक भी दिख रही है। इस Google Doodle में भारत की धरोहरों को भी बखूबी तरीके से दिखाया गया है। इसमें इंडिया गेट से लेकर ताजमहल तक देखा जा सकता है।
Google Doodle में कला को भी खास महत्व दिया गया है। इसमें कत्थक और भरतनाट्यम की झलक देखी जा सकती है। साथ ही संगीत को दिखाने के लिए इसमें सितार की तस्वीर यूज की गई है। साथ ही राष्ट्रीय पक्षी मोर, रंगीन फूल, पेड़-पौधे और बच्चों का दृश्य भी Google Doodle में देखा जा सकता है।
आपको बता दें कि भारत में पहला गणतंत्र दिवस 26 जनवरी साल 1950 को मनाया गया था। यह जश्न इर्विन स्टेडियम में मनाया गया था। यह स्टेडियम वर्तमान में नेशनल स्टेडियम है। यहां पर देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने तिरंगा झंडा फहराया था। 26 जनवरी सन् 1955 में पहली बार राजपथ पर गणतंत्र दिवस मनाया गया था। इसके बाद से अब तक यहीं पर गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जाता है।