Reliance Jio 5G: दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो की बड़ी कामयाबी, सभी सर्किल में 5जी नेटवर्क स्थापित किया,  निर्धारित मानदंडों के अनुरूप परीक्षण के लिए तैयार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 3, 2023 04:07 PM2023-08-03T16:07:52+5:302023-08-03T16:09:37+5:30

Reliance Jio 5G: परीक्षण में निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए जाने पर रिलायंस जियो को 5जी सेवाओं की शुरुआत के लिए तैयार होने का प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा।

Reliance Jio 5G Achieved 5G rollout obligations in all circles ready for testing Reliance Jio tells Govt | Reliance Jio 5G: दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो की बड़ी कामयाबी, सभी सर्किल में 5जी नेटवर्क स्थापित किया,  निर्धारित मानदंडों के अनुरूप परीक्षण के लिए तैयार

file photo

Highlightsसभी दूरसंचार सर्किल में 5जी सेवाओं के लिए नेटवर्क स्थापित करने की जानकारी दी है।26 गीगाहर्ट्ज और 3,300 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम बैंड पर 5जी सेवाओं के परीक्षण में सफल घोषित किया गया है। देश में 5जी सेवाओं की शुरुआत अक्टूबर, 2022 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की थी।

Reliance Jio 5G: देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने सभी सर्किल में 5जी नेटवर्क स्थापित करने की सूचना सरकार को देते हुए कहा है कि वह निर्धारित मानदंडों के अनुरूप इसके परीक्षण के लिए तैयार है। सूत्रों के मुताबिक, रिलायंस जियो ने दूरसंचार विभाग को भेजे एक पत्र में देश के सभी दूरसंचार सर्किल में 5जी सेवाओं के लिए नेटवर्क स्थापित करने की जानकारी दी है।

इनमें से 10 प्रतिशत स्थानों को 5जी सेवाओं के परीक्षण के लिए चुना जाएगा। सूत्रों ने कहा कि परीक्षण में निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए जाने पर रिलायंस जियो को 5जी सेवाओं की शुरुआत के लिए तैयार होने का प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा।

इस बीच, जियो को गुजरात सर्किल में 26 गीगाहर्ट्ज और 3,300 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम बैंड पर 5जी सेवाओं के परीक्षण में सफल घोषित किया गया है। इसकी सूचना दूरसंचार विभाग के गुजरात सर्किल ने ट्विटर पर दी है। देश में 5जी सेवाओं की शुरुआत अक्टूबर, 2022 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की थी।

रिलायंस जियो समेत सभी दूरसंचार कंपनियां 5जी सेवाओं का नेटवर्क स्थापित करने में जुटी हुई हैं। पांचवीं पीढ़ी की दूरसंचार सेवाएं अत्यधिक तीव्र गति से वीडियो को डाउनलोड करने और भीड़भाड़ वाले इलाके में भी लाखों फोन को समर्थन देने में सक्षम होंगी।

Web Title: Reliance Jio 5G Achieved 5G rollout obligations in all circles ready for testing Reliance Jio tells Govt

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे