Redmi Note 8 और Note 8 Pro भारत में इस दिन होगा लॉन्च, मनु जैन ने ट्वीट कर दी जानकारी

By जोयिता भट्टाचार्या | Published: August 30, 2019 11:48 AM2019-08-30T11:48:17+5:302019-08-30T11:48:17+5:30

चीनी कंपनी शाओमी ने Xiaomi Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro को लॉन्च कर दिया है। फिलहाल इन फोन्स को चीन में लॉन्च किया गया लेकिन Xiaomi इंडिया के एमडी मनु जैन ने ट्वीट कर भारत में इसके लॉन्च की तारीख की घोषणा कर दी है।

Redmi Note 8 and note 8 pro launch date confirmed in india by Xiaomi's MD Manu kumar Jain Latest Tech News | Redmi Note 8 और Note 8 Pro भारत में इस दिन होगा लॉन्च, मनु जैन ने ट्वीट कर दी जानकारी

Redmi Note 8 and note 8 pro launch date confirmed

Highlightsमनु कुमार जैन ने कहा है कि वो कोशिश कर रहे हैं कि जल्द ही इन स्मार्टफोन्स को भारत में लॉन्च किया जाएफोन को 8 हफ्ते बाद यानी कि दो महीने बाद लॉन्च किया जा सकता हैरेडमी नोट 8 प्रो एक बड़े अपग्रेड के साथ आया है जिसमें फोन में 4 रियर कैमरे दिए गए हैं

स्मार्टफोन मेकर कंपनी Xiaomi ने अपनी नई सीरीज Note 8 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन Xiaomi Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro को लॉन्च किया है। फिलहाल इन फोन्स को चीन में लॉन्च किया गया है। लेकिन इसकी लॉन्चिंग के बाद से ही भारतीय यूजर्स में इस फोन को लेकर एक्साइटमेंट शुरू हो चुकी है।

चीन के बाद भारत में इन फोन्स को कब लॉन्च किया जाएगा इसका भारतीय यूजर्स को इंतजार है। तो बता दें कि Xiaomi इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्ट मनु कुमार जैन ने कहा है कि वो कोशिश कर रहे हैं कि जल्द ही इन स्मार्टफोन्स को भारत में लॉन्च किया जाए।

 Redmi Note 8
Redmi Note 8

8 हफ्तें बाद भारत में लॉन्च होगा Xiaomi Redmi Note 8 और Note 8 Pro

चीन में लॉन्च इवेंट के तुरंत बाद ही मनु जैन ने एक ट्वीट में कहा, 'हम इसे जल्द से जल्द भारते लाने की पूरी कोशिश करेंगे। हालांकि, सर्टिफिकेशन और टेस्टिंग में 8 हफ्ते का वक्त लग सकता है। हम आपको जानकारी देते रहेंगे।'

मनु कुमार जैन के इस ट्वीट से साफ होता है कि फोन को 8 हफ्ते बाद यानी कि दो महीने बाद लॉन्च किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सर्टिफिकेशन और टेस्टिंग में 8 हफ्ते लग जाएंगे और कंपनी इसके बारे में आगे भी यूजर को जानकारी देगी।

4 कैमरे के साथ आया Redmi Note 8 सीरीज

रेडमी नोट 8 प्रो एक बड़े अपग्रेड के साथ आया है जिसमें फोन में 4 रियर कैमरे दिए गए हैं। फोटोग्राफी के लिए इसमें प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। वहीं रेडमी नोट 8 में भी 48 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा मौजूद है। हालांकि इसमें भी 4 रियर कैमरे दिए गए हैं।

मेन कैमरे के अलावा इन दोनों स्मार्टफोन के बैक में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस दिया गया है। इस इवेंट में कंपनी ने Redmi Note 8 Pro का वारक्रॉफ्ट एडिशन भी लॉन्च किया है।

Redmi Note 8, Redmi Note 8 Pro की कीमत

कीमत पर गौर करें तो पहले बता दें कि Redmi Note 8 को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 999 युआन (करीब 10,000 रुपये) है। वहीं, इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1199 युआन (करीब 12,000 रुपये) रखी गई है। जबकि इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1399 युआन (करीब 14,000 रुपये) में पेश किया गया है।

 Redmi Note 8
Redmi Note 8

अब बात Redmi Note 8 Pro के कीमत की। इसे भी तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1399 युआन (करीब 14,000 रुपये) है। वहीं, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 1599 युआन (करीब 16,000 रुपये) में बेचा जाएगा। जबकि 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1799 युआन (करीब 18,000 रुपये) रखी गई है।

Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro के स्पेसिफिकेशन

फीचर्स की बात करें तो रेडमी नोट 8 में 6.3 इंच का डॉट नॉच डिस्प्ले दिया गया है। जबकि रेडमी नोट 8 प्रो में 6.53 इंच का डिस्प्ले मौजूद है। Redmi Note 8 क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ आता है। साथ ही फोन में 4000एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं, Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन मीडियाटेक G90t गेमिंग चिपसेट पर रन करता है।
 

Web Title: Redmi Note 8 and note 8 pro launch date confirmed in india by Xiaomi's MD Manu kumar Jain Latest Tech News

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे