Nokia 105 (2019) भारत में हुआ लॉन्च, दमदार बैटरी से है लैस

By जोयिता भट्टाचार्या | Published: August 21, 2019 12:27 PM2019-08-21T12:27:24+5:302019-08-21T12:27:24+5:30

नोकिया 105 (2019) फोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। फोन में 4GB की स्टोरेज दी गई है। फोन को 20 अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।

Nokia 105 (2019) faeture phone Launched in India with 25 Days Standby Time: Know Price and Specs in Hindi | Nokia 105 (2019) भारत में हुआ लॉन्च, दमदार बैटरी से है लैस

Nokia 105 (2019) faeture phone Launched in India

Highlightsनोकिया के इस फोन में 2,000 तक कॉन्टैक्ट और 500 SMS का स्टोरेज स्पेस हैNokia 105 (2019) में 4MB की रैम मौजूद है और 4GB की स्टोरेज दी गई हैनोकिया 105 (2019) 25 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम देता है और 14.4 घंटे का टॉकटाइम

नोकियाफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने भारत में अपना नया फोन Nokia 105 (2019) लॉन्च किया है। यह एक फीचर फोन है। फोन में 1.77 इंच की कलर स्क्रीन डिस्प्ले मौजूद है। बता दें कि यह फोन कंपनी के 2013 में लॉन्च हुए Nokia 105 का नया वर्जन है।

नोकिया 105 (2019) को सबसे पहले जुलाई में लॉन्च किया गया था लेकिन इसे भारत में अब लॉन्च किया गया है। Nokia के इस फोन में आइसलैंड कीमैट डायल पैड, क्लासिक स्नेक गेम और कलर्ड पॉलीकार्बोनेट बॉडी दी गई है। नोकिया के इस फोन में 2,000 तक कॉन्टैक्ट और 500 SMS का स्टोरेज स्पेस है।

Nokia 105 (2019)
Nokia 105 (2019)

Nokia 105 (2019) की भारत में कीमत, उपलब्धता

नोकिया 105 (2019) की कीमत की अगर बात करें तो इसे 1,199 रुपये में पेश किया गया है। इसकी बिक्री शुरू हो चुकी है। फोन को ब्लू, पिंक और ब्लैक कलर वेरिएंट में बेचा जाएगा। यह फोन नोकिया के ऑनलाइन स्टोर और टॉप रिटेल आउटलेट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन की बिक्री 20 अगस्त से शुरू हो चुकी है।

Nokia 105 (2019) में है 4GB का इंटरनल स्टोरेज

नोकिया 105 (2019) में 1.77 इंच का QQVGA (120x160 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 4MB की रैम मौजूद है और 4GB की स्टोरेज दी गई है। फोन को पावर देने के लिए 800 mAh की बैटरी दी गई है। Nokia 105 (2019) 25 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम देता है और 14.4 घंटे का टॉकटाइम। इसके अलावा फोन में 3.5mm का ऑडियो जैक दिया गया है। यह फीचर फोन Series 30+ OS पर चलता है।

Nokia 105 (2019)
Nokia 105 (2019)

FM रेडियो के साथ LED टॉर्चलाइट भी

फोन में FM रेडियो और LED टॉर्चलाइट भी दी गई है। LED टॉर्चलाइट को 'अप की' को दो बार दबाकर ऑन और ऑफ किया जा सकता है। इसके अलावा, Nokia 105 छह ट्राय ऐंड बाय प्रीलोडेड गेमलॉफ्ट गेम्स के साथ आता है, जिनमें टेटरिस, स्काई गिफ्ट, एयरस्ट्राइक, निट्रो रेसिंग, निंजा अप! और डैंजर डैश शामिल हैं। हालांकि, इस फोन में कोई कैमरा नहीं दिया गया है। इस फोन का वजन 74.04 ग्राम है।

Web Title: Nokia 105 (2019) faeture phone Launched in India with 25 Days Standby Time: Know Price and Specs in Hindi

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे