जानिए Twitter पर कैसे बनाते हैं कई ट्वीट का थ्रेड, चुटकी बजाने जितना आसान है

By अनुराग आनंद | Published: March 20, 2021 05:15 PM2021-03-20T17:15:00+5:302021-03-20T17:19:17+5:30

एक ट्वीट में आप 280 कैरेक्टर से ज्यादा का इस्तेमाल नहीं कर सकते। इसीलिए ट्विटर पर लम्बी बात लिखने के लिए थ्रेड का इस्तेमाल किया जाता है। आज हम आपको बताएँगे कि आप किस तरह ट्विटर थ्रेड (लड़ी) बना सकते हैं।

how to write twitter thread how to create twitter thread twitter thread kaise banayen | जानिए Twitter पर कैसे बनाते हैं कई ट्वीट का थ्रेड, चुटकी बजाने जितना आसान है

ट्विटर थ्रेड (लड़ी) बनाकर आप लम्बी बात भी कह सकते हैं और पाठकों को वह एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।

हिंदी वालों के बीच ट्विटर से ज्यादा फेसबुक पॉपुलर है। लेकिन ट्विटर पर हिंदी की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। ट्विटर पर लिखते समय कैरेक्टर लिमिट (280 कैरेक्टर) से भी ज्यादा दिक्कत होती है। आपको पता ही होगा कि कीबोर्ड की को जब आप एक बार दबाते हैं तो वह एक कैरेक्टर गिना जाता है। अगर आप स्पेस की दबा रहे हैं तो वह भी एक कैरेक्टर है।   

अगर हमें कोई ऐसी बात कहनी है जो एक ट्वीट में न आए तो उसे कहने का तरीका है ट्विटर थ्रेड बनाना। थ्रेड यानी धागा या लड़ी। आपने ट्विटर पर देखा होगा  कि लोग 1/2/ 1/3 ...1/n लिखकर कई ट्वीट एक साथ पोस्ट करते हैं। इन ट्वीट को आप एक लड़ी की रह ऊपर से नीचे स्क्रॉल करके पढ़ सकते हैं।

ट्विटर थ्रेड बनाना बहुत आसान है। आप ट्वीट करने वाला बॉक्स खोलिए। ट्वीट बॉक्स में कुछ भी लिखते ही आपको उसके नीचे एक जोड़ (+) का चिह्न दिखेगा। नीचे दी गयी तस्वीर में हरे गोले में आपको जोड़ का चिह्न देख सकते हैं। एक ट्वीट लिख लेने के बाद आप उसे पोस्ट न करें बल्कि जोड़ का चिह्न दबाकर दूसरा ट्वीट बॉक्स खोल लें और उसमें भी ट्वीट लिख लें। इस तरह आप जितने चाहे उतने ट्वीट एक लड़ी में लिख सकते हैं। इन सभी को आप एक ही साथ पब्लिश कर सकते हैं। 

ट्वीट की लड़ी बनाने के लिए हरे गोले में दिख रहे जोड़ के चिह्न को दबाकर नया ट्वीट जोड़ें।
ट्वीट की लड़ी बनाने के लिए हरे गोले में दिख रहे जोड़ के चिह्न को दबाकर नया ट्वीट जोड़ें।

अपने ट्वीट में आम प्रचलन के अनुरूप 1/n का प्रयोग कर सकते हैं। मान लीजिए आपको कुल 5 ट्वीट का थ्रेड बनाना है। तो आपके लिए n हो गया 5। आप अपने पहले ट्वीट पर 1/5, 2/5, 3/5, 4/5 और 5/5 लिख दें ताकि पढ़ने वाले को पता चल जाए कि इस लड़ी में कितने ट्वीट हैं और जो ट्वीट वह पढ़ रहा है वह किस नम्बर का ट्वीट है।

Web Title: how to write twitter thread how to create twitter thread twitter thread kaise banayen

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे