किसी का भी WhatsApp Status कर सकते हैं डाउनलोड, इन 7 स्टेप्स को करें फॉलो
By जोयिता भट्टाचार्या | Published: May 23, 2019 07:12 AM2019-05-23T07:12:00+5:302019-05-24T12:29:30+5:30
ऐसे में अगर आपको किसी दोस्त का WhatsApp Status अच्छा लगे तो आप उसे अपने पास सेव करना चाहते हैं तो हम आपको इसका आसान तरीका बता रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि आप अपने पंसद के व्हाट्सऐप स्टेटस को डाउनलोड भी कर सकते हैं। फिर चाहें वो वीडियो हो या फोटो।
पॉपुलर मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप में आपके कई दोस्त, रिश्तेदार जुड़े होंगे। आपके दोस्तो द्वारा कई बार WhatsApp पर स्टेट्स लगाए जाते हैं जो आपको काफी पंसद आ जाते हैं। WhatsApp Status फीचर को यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस फीचर की मदद से आप अपने पसंद के वीडियो, फोटोज, लिंक जैसी तमाम चीजें शेयर कर सकते हैं।
ऐसे में अगर आपको किसी दोस्त का WhatsApp Status अच्छा लगे तो आप उसे अपने पास सेव करना चाहते हैं तो हम आपको इसका आसान तरीका बता रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि आप अपने पंसद के व्हाट्सऐप स्टेटस को डाउनलोड भी कर सकते हैं। फिर चाहें वो वीडियो हो या फोटो।
इन आसान स्टेप्स से आप बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप के व्हाट्सऐप स्टेटस को डाउनलोड कर सकते हैं।
1- इसके लिए सबसे पहले आपको फाइल मैनेजर ओपन करना होगा।
2- इसके बाद इंटरनल स्टोरेज में जाकर सेटिंग्स में जाना होगा।
3- यहां पर आपको Show Hidden Files को इनेबल करना है।
4- इसके बाद इंटरनल स्टोरेज में जाकर WhatsApp folder पर टैप करें।
5- यहां आपको Media पर टैप करना है।
6- यहां आपको Status फाइल मिलेगी। यहां पर आपको वो सभी Status मिल जाएंगे जो आपको देखें होंगे।
7- यहां से आप किसी भी इमेज या मीडिया को किसी भी लोकेशन पर कॉपी कर सकते हैं।