गूगल की फूड डिलिवरी ऐप Areo की सर्विस अब पुणे में भी शुरू

By IANS | Updated: March 7, 2018 12:47 IST2018-03-07T12:47:31+5:302018-03-07T12:47:31+5:30

एरियो को खासतौर से भारतीय बाजार के लिए विकसित किया गया है। यह ऐप फूड का ऑर्डर करना आसान बना देता है।

Google food delivery and home services app Areo now available for Pune user | गूगल की फूड डिलिवरी ऐप Areo की सर्विस अब पुणे में भी शुरू

गूगल की फूड डिलिवरी ऐप Areo की सर्विस अब पुणे में भी शुरू

पुणे, 7 मार्च। गूगल ने मंगलवार को अपनी फूड डिलीवरी और होम सर्विसेज ऐप एरियो की सेवाओं का पुणे में विस्तार किया। यह ऐप फूड का ऑर्डर करना आसान बना देता है। एरियो को खासतौर से भारतीय बाजार के लिए विकसित किया गया है और इससे सबसे पहले पिछले साल अप्रैल में बेंगलुरू और मुंबई में लॉन्च किया गया था। उसके बाद इसका विस्तार गुरुग्राम और दिल्ली में किया गया था और अब इसे पुणे में लॉन्च किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Panasonic के ये ऑनलाइन एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन्स रिटेल स्टोर्स पर भी होंगे उपलब्ध

एरियो के उत्पाद प्रबंधक लिलियन जिया ने एक बयान में कहा, "हम भारत के ऑन-डिमांड सेवाओं के पारिस्थितिकी तंत्र से बेहद उत्साहित हैं और एरियो से ढेर सारे भागीदारों को एकीकृत करने के लिए उत्साहित हैं। हम अपने भागीदारी को अधिक मूल्य प्रदान करने तथा भारत के और ज्यादा शहरों में अपनी सेवाओं और पेशकश का विस्तार करने की उम्मीद कर रहे हैं।"

एरियो ऐप के यूजर्स अपने पसंदीदा रेस्टोरेंट से मनपसंद भोजन मंगा सकते हैं तथा स्थानीय बिजली मिस्त्री, पेंटर, क्लीनर, प्लंबर समेत की सेवाएं ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: बेहतर सेक्स लाइफ पाने में ये 4 ऐप्स करेंगी आपकी मदद

एरियो के यूजर्स क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, डिजिटल वॉलेट और कैश ऑन डिलीवरी के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।

Web Title: Google food delivery and home services app Areo now available for Pune user

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे