गूगल ने डूडल के जरिए हाथ धोना सिखाने वाले डॉक्टर को किया याद, वीडियो के जरिए बताया सही तरीका

By रजनीश | Published: March 20, 2020 12:16 PM2020-03-20T12:16:00+5:302020-03-20T12:23:42+5:30

20 मार्च 2020 के गूगल डूडल में इग्नैज सेम्मलवीज को याद किया गया है और उनके द्वारा हाथ की सफाई को लाई गई क्रांति के बारे में बताया गया है। इग्नैज को विश्व में फादर ऑफ इंफेक्शन कंट्रोल के रूप में याद किया जाता है।

Google Doodle Recognizing Ignaz Semmelweis and handwashing 20 march 2020 | गूगल ने डूडल के जरिए हाथ धोना सिखाने वाले डॉक्टर को किया याद, वीडियो के जरिए बताया सही तरीका

फोटो क्रेडिट: google

Highlightsइग्नैज के मैटरनिटी क्लीनिक का चीफ रेजिडेंट बनाए जाने से पहले मां बनने वाली महिलाएं बड़ी संख्या में इन्फेक्शन और डिलिवरी के बाद होने वाले बुखार के चलते जान गंवा रही थीं।इसकी वजह जानने की कोशिश में डॉक्टर इग्नैज को पता चला कि कई डॉक्टरों के हाथ पर मौजूद संक्रामक बीमारियां ढंग से हाथ न धोने की वजह से बाकियों तक पहुंच रही थीं।

सर्च इंजन गूगल अलग-अलग मौकों पर डूडल बनाता रहता है। आज 20 मार्च का डूडल आज यह 'फादर ऑफ इन्फेक्शन कंट्रोल' के नाम है। यह नाम हंगरी के फिजीशियन इग्नैज सेम्मलवीज को दिया गया है। डाक्टर इग्नैज को हाथ धोने से होने वाले फायदों के बारे में बताने वाला पहला शख्स माना जाता है। ऐसे में जब विश्व के अधिकांश हिस्सों में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है तो गूगल ने हाथ की सफाई रखने पर जोर देते हुए डूडल बनाया है। 

पूरे विश्व में सबसे पहले हाथ धोने के मेडिकल बेनिफिट्स बताने वाले हंगरी के फिजीशियन इग्नैज सेम्मलवीज ने 20 मार्च 1847 को वियना जनरल हॉस्पिटल के मैटरनिटी क्लीनिक में साफ हाथों की सफाई पर जोर दिया। इग्नैज को वियना जनरल हॉस्पिटल के ही मैटरनिटी क्लीनिक का चीफ रेजीडेंट भी बनाया गया था। और उन्होंने सभी डॉक्टरों से उनको अपने हाथों को डिसइन्फेक्ट करने को कहा।

इग्नैज के मैटरनिटी क्लीनिक का चीफ रेजिडेंट बनाए जाने से पहले मां बनने वाली महिलाएं बड़ी संख्या में इन्फेक्शन और डिलिवरी के बाद होने वाले बुखार के चलते जान गंवा रही थीं। इसकी वजह जानने की कोशिश में डॉक्टर इग्नैज को पता चला कि कई डॉक्टरों के हाथ पर मौजूद संक्रामक बीमारियां ढंग से हाथ न धोने की वजह से बाकियों तक पहुंच रही थीं। यही वजह थी कि मां बनने वाली महिलाओं को इन्फेक्शन हो रहा था।

दुर्भाग्य से सेम्मलवीज के कई साथियों ने शुरू में उनके विचारों को संदेह की नजर से देखा। हालांकि दशकों बाद, उनके स्वच्छता संबंधी विचारों को 'जर्म थ्योरी ऑफ डिसीज' की मान्यता मिली। इग्नैज की मौत के बाद सामने आया कि हाथ धोने की जरूरत को लेकर किए गए उनके दावे सही थे। उनके काम को याद करते हुए गूगल ने डूडल शेयर किया है, जिसमें हाथ धोने का सही तरीका दिखाया गया है।

आज सेम्मलवीज को विश्व में फादर ऑफ इंफेक्शन कंट्रोल के रूप में याद किया जाता है। इन्हें न केवल प्रसूति चिकित्सा में क्रांतिकारी बदलाव का श्रेय दिया जाता है बल्कि मेडिकल फिल्ड खुद अपनी पीढ़ियो को बताता है कि बीमारियों को फैलने से रोकने में हैंडवॉशिंग सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है।

WHO की सलाह
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) की ओर से कोरोना से बचाव के लिए दुनियाभर में लोगों से बार-बार सही ढंग से हाथ धोते रहने के लिए कहा जा रहा है। कोरोना से बचने के लिए साफ-सफाई को महत्वपूर्ण बताया गया है।

Web Title: Google Doodle Recognizing Ignaz Semmelweis and handwashing 20 march 2020

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे