International Women's Day 2019: गूगल खास अंदाज में मना रहा है महिला दिवस, दुनिया की 14 भाषाओं में महिलाओं को समर्पित अनोखा डूडल

By पल्लवी कुमारी | Published: March 8, 2019 04:44 AM2019-03-08T04:44:12+5:302019-03-08T08:22:42+5:30

अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस (International Women's day): गूगल डूडल (Google Doodle) के इन 14 स्लाइड में महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए अलग-अलग पंक्तियां लिखी गई हैं। खास बात ये है कि ये 14 स्लाइड 14 भाषाओं में महिला सशक्तिकरण को समर्पित हैं।

Google Doodle on International Women's Day 2019, made by women around world Mary Kom | International Women's Day 2019: गूगल खास अंदाज में मना रहा है महिला दिवस, दुनिया की 14 भाषाओं में महिलाओं को समर्पित अनोखा डूडल

International Women's Day 2019 Google Doodle | इंटरनेशनल वीमेन डे 2019 गूगल डूडल | अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस 2019 | अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस गूगल डूडल

International Women's Day 2019 Google Doodle: अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस (International Women's day 2019 ) आज यानी आठ मार्च को मनाया जा रहा है। ऐसे में गूगल (Google) इस दिन को कैसे सेलिब्रेट नहीं करेगा। गूगल ने अपने खास अंदाज में अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस को सेलिब्रेट करने के लिए डूडल (Doodle) बनाया है। गूगल डूडल में महिला दिवस के लिए खास 14 स्लाइड बनाई गई है। 

गूगल डूडल के इन 14 स्लाइड में महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए अलग-अलग पंक्तियां लिखी गई हैं। खास बात ये है कि ये 14 स्लाइड 14 भाषाओं में महिला सशक्तिकरण को समर्पित हैं। गूगल के मेन पेज पर जो डूडल दिख रहा है वो इस 14 भाषाओं में लिखे कोट्स का कॉम्बो है। इसमें उन सभी भाषाओं की झलक दिख रही है।

 

जैसे ही आप इस डूडल स्‍लाइड पर क्लिक करते ही आपको दुनिया की अलग-अलग भाषाओं के कोट्स दिखने लगेंगे। ये कोई वैसे कोट्स नहीं हैं, जिन्हें गूगल ने अपनी ओर लिखा है या लिखवाया है। ये वो कोट्स हैं, जिन्हे दुनिया की पावरफुल महिलाओं ने लिखा है। डूडल स्‍लाइड पर क्लिक करते ही तस्वीरों में कोट्स के साथ आपको उन महिलाओं के नाम भी दिखेंगे। इसमें इंडियन बॉक्सर मैरी कॉम का भी नाम शामिल है। मैरी कॉम ने लिखा है, 'यह मत कहिए कि आप कमजोर हैं क्‍योंकि आप एक महिला हैं।'

इस डूडल स्‍लाइड को सोशल मीडिया पर शेयर करने का भी ऑप्‍शन दिया गया है। इससे आप वहां से सीधे अपने फेसबुक या ट्विटर जीमेल पर शेयर कर सकते हैं। इन प्रेरणादायक कोट्स को दुनियाभर की प्रतिभाशाली महिलाओं के एक समूह द्वारा डिजाइन किया गया है। इस लिंक पर क्लिक करके आप गूगल डूडल देख सकते हैं- https://g.co/doodle/qcnxkj

एक शताब्दी से ज्यादा पुरानी हुई महिला दिवस मनाने की परंपरा

महिला दिवस को लेकर सोशल मीडिया आज महिलाओं के बधाई संदेश से भरा मिलेगा। लेकिन ये हर कोई जानना चाहता है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आखिर क्यों और कब से मनाया जाता है। 

दरअसल साल 1908 में एक महिला मजदूर आंदोलन की वजह से महिला दिवस मनाने की परंपरा की शुरूआत हुई। इस दिन 15 हज़ार महिलाओं ने नौकरी के घंटे कम करने, बेहतर वेतन और कुछ अन्य अधिकारों की मांग को लेकर न्यूयार्क शहर में प्रदर्शन किया। एक साल बाद सोशलिस्ट पार्टी ऑफ़ अमेरिका ने इस दिन को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया।

1910 में कोपेनहेगन में कामकाजी महिलाओं का एक अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन हुआ, जिसमें इस दिन को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के तौर पर मनाने का सुझाव दिया गया और धीरे धीरे यह दिन दुनिया भर में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में लोकप्रिय होने लगा। इस दिन को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मान्यता 1975 में मिली, जब संयुक्त राष्ट्र ने इसे एक थीम के साथ मनाने की शुरूआत की।

महिला दिवस एयर इंडिया और स्पाइजेट की अच्छी पहल 

एयर इंडियाअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पूर्ण रूप से महिला चालक दल वाली 12 अंतरराष्ट्रीय और 40 से ज्यादा घरेलू उड़ानों का परिचालन करेगी। एयरलाइन ने बृहस्पतिवार को एक बयान में बताया कि आठ मार्च यानी शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में उसकी मध्यम और लंबी दूरी की 12 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में चालक दल में केवल महिलाएं होंगी। इसके घरेलू मार्गों पर 40 से ज्यादा उड़ानों के फेरे का परिचालन पूरी तरह महिला दल के हाथ में होगा। 

वहीं, निजी कंपनी जेट एयरवेज की योजना चार घरेलू उड़ानों का परिचालन महिलाओं के जिम्मे करने की योजना है। इनमें मुंबई-नयी दिल्ली-मुंबई, मुंबई-बेंगलुरु-मुंबई शामिल हैं। महिला दिवस के मौके पर स्पाइजेट 22 ऐसी उड़ानों का संचालन करेगा जिनका पूरी तरह से जिम्मा महिलाओं के हाथ होगा। गोएयर एयरलाइन ने कहा कि उपलब्धता और पहले आओ पहले पाओ के आधार पर महिला यात्री बिजनेस क्लास में सीट पाने की पूरक तौर पर हकदार होंगी।

English summary :
International Women's Day 2019: Google is celebrating the empowerment of Women across globe with its International Women's Day 2019 Google Doodle. International Women's Day 2019 Google Doodle includes 14 slides of empowering quotes about women by famous boss ladies.


Web Title: Google Doodle on International Women's Day 2019, made by women around world Mary Kom

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे