एलन मस्क बन गए ट्विटर के नए मालिक, आते ही सीईओ पराग अग्रवाल सहित कंपनी के कई शीर्ष अधिकारियों की छुट्टी: रिपोर्ट

By विनीत कुमार | Published: October 28, 2022 07:12 AM2022-10-28T07:12:20+5:302022-10-28T07:39:12+5:30

एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने की प्रक्रिया पूरी होते ही कंपनी के कई शीर्ष एग्जक्यूटिव्स को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसमें ट्विटर सीईओ पराग अग्रवाल सहित लीगल अफेयर-पॉलिसी हेड विजया गाड्डे शामिल हैं।

Elon Musk takes control of twitter, also fires top executives including ceo parag agrawal | एलन मस्क बन गए ट्विटर के नए मालिक, आते ही सीईओ पराग अग्रवाल सहित कंपनी के कई शीर्ष अधिकारियों की छुट्टी: रिपोर्ट

ट्विटर का एलन मस्क ने किया अधिग्रहण (फाइल फोटो)

Highlightsएलन मस्क ने ट्विटर के अधिग्रहण के समझौते को अंतिम रूप दे दिया है।ट्विटर पर नियंत्रण हासिल करते ही मस्क ने पराग अग्रवाल सहित ट्विटर के कई शीर्ष एग्जक्यूटिव्स को हटाया। पराग अग्रवाल के साथ CFO नेड सेगल और लीगल अफेयर-पॉलिसी हेड विजया गाड्डे को भी हटाया गया।

सैन फ्रांसिस्को: ट्विटर के अधिग्रहण के लिए रखी गई अंतिम समयसीमा से पहले एलन मस्क ने गुरुवार (स्थानीय समयानुसार) को सोशल मीडिया कंपनी पर नियंत्रण हासिल कर लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार अधिग्रहण के समझौते को अंतिम रूप दे दिया गया है। साथ ही ट्विटर पर अधिग्रहण करने के साथ ही मस्क द्वारा कंपनी के कई शीर्ष कार्यकारी अधिकारियों को हटाने की भी खबरें हैं। अमेरिकी मीडिया के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। 

पराग अग्रवाल सहित कई टॉप एग्जक्यूटिव्स की छुट्टी

वाशिंगटन पोस्ट और सीएनबीसी ने अज्ञात स्रोतों का हवाला देते हुए कहा कि मस्क के शुरुआती कदमों में हटाए गए एग्जक्यूटिव्स में मुख्य कार्यकारी (सीईओ) पराग अग्रवाल का नाम भी शामिल है। वहीं, न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया है कि मस्क ने पराग अग्रवाल के साथ-साथ CFO नेड सेगल और लीगल अफेयर-पॉलिसी हेड विजया गाड्डे को भी बाहर का रास्ता दिखाया है।

एलन मस्क इसी साल अप्रैल में ट्विटर के अधिग्रहण की डील की घोषणा की थी। बाद में वे इससे पीछे हटते नजर आए थे। मस्क ने दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी खातों की संख्या को लेकर उन्हें और ट्विटर निवेशकों को गुमराह करने का पराग अग्रवाल सहित शीर्ष अधिकारियों पर आरोप लगाया था। विवाद बढ़ने के बाद ट्विटर ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

मामले के कोर्ट में पहुंचने के बाद मस्क ने इसी महीने की शुरुआत में एक बार फिर डील पर आगे बढ़ने के संकेत दिए थे। ऐसे में कोर्ट ने मस्क के सामने शुक्रवार (28 अक्टूबर) तक अधिग्रहण के समझौते को पूरा करने की समयसीमा दी थी। कोर्ट ने कहा था कि अगर अधिग्रहण नहीं होता है तो वह इस मामले पर फिर से सुनवाई करेगी।  

मस्क बुधवार को पहुंचे थे ट्विटर हेडक्वार्टर 

इससे पहले मस्क ने बुधवार को ट्विटर के हेडक्वार्टर पहुंचने के बाद अपना एक वीडियो साझा किया था। इसमें वे एक सिंक लेकर ट्विटर के कार्यालय में दाखिल होते नजर आए। मस्क ने अपनी ट्विटर प्रोफाइल में भी बदलाव कर दिया था और अपने निजी विवरण में 'ट्विट चीफ' लिखा। 

बताते चलें कि हाल में ऐसी भी खबरें आई थीं कि मस्क ने ट्विटर खरीद के लिए संभावित निवेशकों से ऐसा कहा था कि वह 7,500 कर्मचारियों में से करीब 75 फीसदी को हटा देंगे और कंपनी में न्यूनतम कर्मचारी रहेंगे।

Web Title: Elon Musk takes control of twitter, also fires top executives including ceo parag agrawal

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे