डिजनी करेगा 7,000 हजार कर्मचारियों की छंटनी, जानें क्या है वजह
By अंजली चौहान | Published: February 9, 2023 10:28 AM2023-02-09T10:28:58+5:302023-02-09T10:31:16+5:30
गौरतलब है कि डिजनी प्लस के सब्सक्राइबर्स में एक प्रतिशत की कटौती देखी गई है।

(photo credit: ANI twitter)
अमेजन, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी कंपनियों में छंटनी की खबरों के बीच अब डिजनी ने भी अपने कर्मचारियों की छंटनी करने का फैसला किया है। लोगों के मनोरंजन का एक बेहतर विकल्प बनें डिजनी ने अपने कर्मचारियों को लेकर पेरशान करने वाली खबर सुनाई है। कंपनी के सीईओ बॉब इगर ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब सात हजार कर्मचारियों को कंपनी से निकालने का फैसला किया गया है।
ये पहली बार नहीं है जब कोई दिग्गज कंपनी आर्थिक मंदी के कारण छंटनी कर रही है। सीईओ बॉब इगर ने बताया कि हम जिन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, उन्हें दूर करने के लिए यह जरूरी है। मैं निर्णय को हल्के में नहीं लेता हूं। मेरे मन में दुनियाभर में हमारे कर्मचारियों की प्रतिभा और समर्पण के लिए बहुत सम्मान और प्रशंसा है। इस प्रक्रिया के जरिए कंपनी 5.5 बिलियन डॉलर की बचत करना चाहती है।
Disney plans to cut 7,000 jobs and reward shareholders
— ANI Digital (@ani_digital) February 9, 2023
Read @ANI Story | https://t.co/LzXIWjJJGR#Disney#layoffs#GlobalWorkforcepic.twitter.com/WJyg4kQMFq
यूजर्स की संख्या में आई कमी
गौरतलब है कि डिजनी प्लस के सब्सक्राइबर्स में एक प्रतिशत की कटौती देखी गई है। इस कटौती के बाद 31 दिसंबर 2022 तक कंपनी के कुल सब्सक्राइबर्स 168.1 मिलियन रह गए थे। कंपनी को अक्टूबर से दिसंबर तक 1 बिलियन का नुकसान उठाना पड़ा है। ग्राहकों की कमी का जिक्र करते हुए बॉब ने भी बताया कि पहली बार ग्राहकों की संख्या में इतनी ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।
बॉब इगर ने दिसंबर 2022 में ही सीईओ का पद संभाला था। कंपनी का पद संभालने के बाद से ही उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि कोरोना महामारी के बाद कई कंपनियां आर्थिक मंदी का सामना कर रही है। जिडनी से पहले भी जूम ने अपने 1300 कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाया था। वहीं, डेल, बायजू, मेगा, स्विगी आदि कंपनियों ने भारी संख्या में अपने कर्मचारियों की छंटनी की थी।