Best Laptops 2019: ये हैं साल 2019 के बेस्ट लैपटॉप की लिस्ट, सस्ते से लेकर महंगे तक शामिल

By जोयिता भट्टाचार्या | Published: December 27, 2019 03:43 PM2019-12-27T15:43:21+5:302019-12-27T15:43:21+5:30

Best Budget Portable Laptop Brand 2019: अगर आप भी लैपटॉप खरीदने के  बारे में सोच रहें हैं  तो यहां पर  हम आपको भारत में 2019 में लॉन्च हुए शानदार लैपटॉप के बारें में बता रहे हैं। जिसमें से आप अपनी पसंद से खरीद सकते हैं..

Best Laptops 2019 best budget portable laptop brand in india 2019 which is the best laptop to buy in 2019 | Best Laptops 2019: ये हैं साल 2019 के बेस्ट लैपटॉप की लिस्ट, सस्ते से लेकर महंगे तक शामिल

Best Laptops 2019 best budget portable

Highlightsआसूस जैनबुक प्रो डूओ कंपनी का पहला लैपटॉप है जो ड्यूल स्क्रीन में आ रहा हैHP spectre x360 लैपटॉप आपको 22 घंटे का बैटरी बैकअप देता है

लैपटॉप हमारे लिए बहुत जरूरी गैजेट में से एक है। आजकल के जमाने में ज्यादातर काम लैपटॉप और कम्प्यूटर के जरिए किए जाते हैं। हम अपने स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई व प्रैक्टिकल जैसे कामों को लैपटॉप के जरिए आसानी से घर बैठे भी कर लेते हैं।

इसके अलावा आप ऑफिस के सारे काम लैपटॉप के जरिए कर सकते हैं। बाजार में एक से बढ़कर लैपटॉप कंपनियां पेश कर रही है जो अच्छे और खास फीचर्स के साथ आती है। अगर आप भी लैपटॉप खरीदने के  बारे में सोच रहें हैं  तो यहां पर  हम आपको भारत में 2019 में लॉन्च हुए शानदार लैपटॉप के बारें में बता रहे हैं। जिसमें से आप अपनी पसंद से खरीद सकते हैं....

1. Asus Zenbook Pro Duo

आसूस जेनबुक प्रो डूओ का ये लैपटॉप  2,09,900 रुपये से शुरू होता है। इस लैपटॉप की खास बात यह हैं कि ये कंपनी का पहला लैपटॉप है जो ड्यूल स्क्रीन में आ रहा है। इस लैपटॉप में 4K OLED पिक्चर रेजॉलूशन क्वालिटी दी गई है। इसमें आपको मैन डिस्प्ले 15.6 इंच की मिलती है।

वहीं दूसरा डिस्प्ले 4K के साथ 14 इंच के साथ आता है। इसके अलावा आपको इस लैपटॉप में  Core i9-9980HK और NVIDIA GeForcde RTX 2060 दो प्रोसेसर भी मिलते हैं। जिसको आप अपने हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आपको 32 जीबी रैम और 1TB PCIe एसएसडी की स्टोरेज मिलती है। इसके बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें आपको 7.5 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है।

2. HP Spectre x360

HP spectre x360 लैपटॉप को भारत में अभी कुछ हफ्ते पहले लॉन्च किया गया था। इस लैपटॉप की कीमत 99,990 रुपये से शुरू होती है। इसमें आपको 22 घंटे का बैटरी बैकअप मिलता है। इस लैपटॉप की एक खास बात यह है इसका वजन बाकी लैपटॉप से काफी हल्का है। इसका वजन 1.27 किलो ग्राम है। इसमें आपको 13  इंच की कर्व  4K OLED डिस्प्ले मिलती है।

3. ThinkPad T490

Lenovo ThinkPad T490 लैपटॉप का  प्राइस 1,03,490 रुपये से शुरू होता है। इसमें आपको 8th generation Intel Core i7 का प्रोसेसर मिलता है। साथ ही इसमें 16 जीबी रैम और 512 जीबी की एसएसडी स्टोरेज मिलती है। इस लैपटॉप में आपको 14 इंच की फुल एचडी एंटी ग्लेयर डिस्प्ले मिलती है।

साथ ही इस लैपटॉप पर तीन साल की वॉरंटी दी जाती है। इसकी एक खास बात है कि इसमें आपको डेटा सिक्योर करने का फीचर भी मिलता है। बिजनेसमैन के लिए यह लैपटॉप एक बेहतरीन ऑप्शन है।

4. Dell XPS 13

Dell XPS 13 लैपटॉप की कीमत 99,890 रुपये से शुरू होतीहै। इस लैपटॉप का वजन 1.23 ग्राम है, जिसे आप जहां चाहें अपने साथ कैरी कर सकते हैं। लैपटॉप के खासियत की अगर बात करें तो इसमें 13.3 इंच की 4K UHD डिस्प्ले है। साथ ही इसमें शानदार 10th generation Intel Core का प्रोसेसर आता है। लैपटॉप में  16 जीबी रैम और 512  एसएसडी स्टोरेज मौजूद है।

5. Microsoft Surface Go

माइक्रोसॉफ्ट सरफेस गो के इस लैपटॉप को अगर इस साल का सबसे बहतरीन लैपटॉप कहें तो कहना गलत नहीं होगा। इस लैपटॉप की कीमत  29,999 रुपये है। इसे 2019 के शुरूआती महीने में लॉन्च किया गया था।

इसमें आपको 4 जीबी व 8 जीबी रैम और 64 जीबी व 128 EMMC स्टोरेज मिलती है। इसकी 10 इंच की हाईक्वालिटी की डिस्प्ले है। इसमें Pentium Gold processor का इस्तेमाल किया गया है।

English summary :
There are many laptop companies offering budget laptops with latest technology in the market which comes with good and special features. If you are thinking about buying a laptop, then here the list of some budget affordable laptop launched in India in 2019.


Web Title: Best Laptops 2019 best budget portable laptop brand in india 2019 which is the best laptop to buy in 2019

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे