Asus ने लॉन्च किया दो स्क्रीन वाला दुनिया का पहला लैपटॉप, ये हैं खासियतें

By जोयिता भट्टाचार्या | Published: May 28, 2019 12:16 PM2019-05-28T12:16:18+5:302019-05-28T12:16:18+5:30

ZenBook Pro Duo में दी गई सेकंड स्क्रीन की एक एज से दूसरे एज तक है। इस स्क्रीन को कीबोर्ड के बराबर एरिया दिया गया है। यह स्क्रीन कीबोर्ड के ठीक ऊपर दी गई है जो मुख्य स्क्रीन के एक्सटेंडेड डिस्प्ले की तरह काम करती है।

Asus Launched ZenBook Pro Duo laptop with dual-screen, know features, technical specification in hindi | Asus ने लॉन्च किया दो स्क्रीन वाला दुनिया का पहला लैपटॉप, ये हैं खासियतें

Asus Launched ZenBook Pro Duo laptop

HighlightsAsus ZenBook Pro Duo दुनिया का पहला दो स्क्रीन वाला लैपटॉप हैजेनबुक प्रो डुओ में 4K अल्ट्रा हाई डेफिनिशन (UHD) OLED टचस्क्रीन हैलैपटॉप में 32 जीबी DDR4 रैम दी जाएगी

ताइवानी कंपनी आसुस ने कंप्यूटेक 2019 कॉन्फ्रेंस में कई खास प्रोडक्ट से पर्दा उठाया है। इनमें खास कंपनी का ड्यूल स्क्रीन वाले लैपटॉप की सबसे ज्यादा चर्चा है। Asus ने  नया स्क्रीनपैड प्लस फीचर वाला लैपटॉप जेनबुक प्रो डुओ (यूएक्स-581) लॉन्च किया है।

Asus ZenBook Pro Duo की खासियत यह है कि यह दुनिया का पहला दो स्क्रीन वाला लैपटॉप है। हालांकि, इससे पहले ZenBook Pro 15 में स्क्रीनपैड देखा गया था। लेकिन, ZenBook Pro Duo में दी गई सेकंड स्क्रीन Pro 15 से बिल्कुल अलग है।

Asus ZenBook Pro Duo
Asus ZenBook Pro Duo

जेनबुक प्रो डुओ में 4K अल्ट्रा हाई डेफिनिशन (UHD) OLED टचस्क्रीन, 4के स्क्रीनपैड प्लस और एक टचपैड है। कंप्यूटेक्स 2019 ट्रेड शो से पहले इसे लॉन्च किया गया है।

ZenBook Pro Duo में दी गई सेकंड स्क्रीन की एक एज से दूसरे एज तक है। इस स्क्रीन को कीबोर्ड के बराबर एरिया दिया गया है। यह स्क्रीन कीबोर्ड के ठीक ऊपर दी गई है जो मुख्य स्क्रीन के एक्सटेंडेड डिस्प्ले की तरह काम करती है।

Asus ZenBook Pro Duo
Asus ZenBook Pro Duo

भारतीय बाजार में लॉन्चिंग

फिलहाल कंपनी ने भारत में अपने ड्यूल स्क्रीन लैपटॉप की लॉन्चिंग की तारीख से पर्दा नहीं उठाया है। लेकिन खबरों की मानें तो इसे भारत में इस साल सितंबर-अक्टूबर के करीब लॉन्च किया जा सकता है।

Asus ZenBook Pro Duo की खासियतें

ड्यूल स्क्रीन यानी दो स्क्रीन वाले इस लैपटॉप में 15.6 इंच की 4K UHD OLED HDR सपॉर्टिंग टच स्क्रीन दी गई है, जिससे आप कोई विंडो सेकंड स्क्रीन में भी ड्रैग कर सकते है। मेनस्क्रीन में आसुस ने नैनो एज डिजाइन का इस्तेमाल किया है यानी इस डिस्प्ले में चारों ओर काफी थिन बेजल्स दिए गए हैं। इसके अलावा, इस लैपटॉप में नंबर पैड डायल फंक्शन भी दिया गया है। साथ ही, ड्यूल स्क्रीन वाले इस लैपटॉप के कीबोर्ड में पाम रेस्ट भी दिया गया है जिसे टाइपिंग करने में आसानी रहती है।

Asus ZenBook Pro Duo
Asus ZenBook Pro Duo

AI असिस्टेंस की बात करें तो यह लैपटॉप एलेक्सा वाइस सपॉर्ट के साथ आता है। लैपटॉप में 9th जनरेशन इंटेल कोर i7 (9750H) या i9 (9980HK) प्रोसेसर दिया जा सकता है। लैपटॉप में 32 जीबी DDR4 रैम दी जाएगी। लैपटॉप में कोई एसडी कार्ड सपोर्ट नहीं दिया गया है। लैपटॉप का वजन 2.5 किलोग्राम है।

Web Title: Asus Launched ZenBook Pro Duo laptop with dual-screen, know features, technical specification in hindi

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे