सैमसंग फोल्ड के बाद अब मोटो रेजर फोल्डेबल स्मार्टफोन की स्क्रीन टूटने की खबर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 19, 2020 01:56 PM2020-02-19T13:56:44+5:302020-02-19T13:56:44+5:30

हाल ही में सैमसंग ने कम कीमत वाला फोल्डेबल स्मार्टफोन गलैक्सी जेड फ्लिप (Galaxy Z Flip) लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन के भी स्क्रीन टूटने की शिकायत सामने आई है।

after samsung galaxy fold motorola razr galaxy z flip foldable smartphone screen breaking issues | सैमसंग फोल्ड के बाद अब मोटो रेजर फोल्डेबल स्मार्टफोन की स्क्रीन टूटने की खबर

फोटो क्रेडिट: ट्वीटर

Highlightsसैमसंग के बाद अब पिछले साल के अंत में लॉन्च हुए मोटोरला कंपनी के फोल्डेबल स्मार्टफोन मोटोरोला रेजर (Motorola Razr) में भी स्क्रीन क्रैक होने की समस्या सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक मोटोरोला रेजर स्मार्टफोन को इस्तेमाल करने के एक सप्ताह के भीतर ही उसकी स्क्रीन में क्रैक होने की समस्या सामने आई है।

पिछले साल हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में सैमसंग गलैक्सी फोल्ड (Samsung Galaxy Fold) की काफी चर्चा थी। कंपनी ने फोन के लॉन्च मॉडल को कुछ लोगों को टेस्टिंग के लिए भी दिया। टेस्टिंग में इसके स्क्रीन टूटने की कई खबरें आई जिसके बाद कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग डेट को बढ़ा दिया था। फोन के हिंज में कुछ कमी थी जिसके चलते इस फोन के स्क्रीन के लेयर्स निकल रहे थे। बाद में सैमसंग ने इस समस्या को ठीक कर फोन लॉन्च किया। 

सैमसंग के बाद अब पिछले साल के अंत में लॉन्च हुए मोटोरला कंपनी के फोल्डेबल स्मार्टफोनमोटोरोला रेजर (Motorola Razr) में भी स्क्रीन क्रैक होने की समस्या सामने आई है। Input के सीनियर रिव्यूअर रे वॉन्ग ने ट्वीट के जरिए इस स्मार्टफोन के स्क्रीन में आई परेशानी को बताया है।

रिपोर्ट के मुताबिक मोटोरोला रेजर स्मार्टफोन को इस्तेमाल करने के एक सप्ताह के भीतर ही उसकी स्क्रीन में क्रैक होने की समस्या सामने आई है। इनपुट के एडिटर-इन-चीफ जोस (Josh) ने बताया कि जब वो क्वीन्स से मेनहेटटन की यात्रा कर रहे थे तो इस फोल्डेबल फोन के स्क्रीन की परतें भी अलग-अलग हो गईं। 

उन्होंने बताया कि ट्रैवलिंग के दौरान वो मोटोरोला रेजर को अपने जींस के पॉकेट में रखे थे। जैसे ही वो मैनहैटटन पहुंचे तो उन्होंने देखा कि हिंज के पास एक एयर गैप बन गया है। हालांकि, डिस्प्ले में कोई फिजिकल डैमेज नहीं हुआ लेकिन पहली नजर में उसमें बबल्स दिखाई दिए।

हाल ही में सैमसंग ने कम कीमत वाला फोल्डेबल स्मार्टफोन गलैक्सी जेड फ्लिप (Galaxy Z Flip) लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन के भी स्क्रीन टूटने की शिकायत सामने आई है। ट्वीटर पर एक यूजर ने बताया कि हाल ही में उसे ये फोल्डेबल स्मार्टफोन रिसीव हुआ है।


इसकी स्क्रीन से जैसे ही उन्होंने प्रोटेक्शन फिल्म हटाया और फोन को फ्लिप किया तो उन्हें क्रैक की आवाज सुनाई दी। ये क्या ठंडे वातावरण की वजह से हुआ है?  

Web Title: after samsung galaxy fold motorola razr galaxy z flip foldable smartphone screen breaking issues

टेकमेनिया से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे