लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कोरिया को हराकर भारत एशियाई जूनियर टेबल टेनिस के फाइनल में

By भाषा | Updated: September 3, 2019 21:56 IST

टीम ने इसके साथ ही नवंबर में थाईलैंड में होने वाली विश्व जूनियर चैम्पियनशिप का टिकट भी कटा लिया।

Open in App

भारतीय लड़कों ने 22वें एशियाई जूनियर एवं कैडेट टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में दक्षिण कोरिया को 3-2 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। टीम ने इसके साथ ही नवंबर में थाईलैंड में होने वाली विश्व जूनियर चैम्पियनशिप का टिकट भी कटा लिया। फाइनल में भारत का सामना चीन से होगा जिसने एक अन्य मुकाबले में चीनी ताइपे को 3-0 से हराया।

दूसरी वरीयता प्राप्त भारत के लिए देश के नंबर एक खिलाड़ी मानुष शाह ने पहला मुकाबला जीता लेकिन दूसरे मुकाबले में रेगन अल्बुकर्क को हार का सामना करना पड़ा। तीसरे मुकाबले में अनुक्रम जैन ने जीत दर्ज कर स्कोर को 2-1 कर दिया। इसके बाद मानुष ने अपना मुकाबला गंवा दिया जिससे स्कोर 2-2 होगा। आखिरी मुकाबले में दारोमदार रेगन पर था जिन्होंने जीत दर्ज कर टीम को फाइनल का टिकट दिला दिया। 

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

टेबल टेनिस अधिक खबरें

टेबल टेनिसBhavina Patel ने Table Tennis में India के लिए जीता Silver Medal । Tokyo Paralympic Games । Gujarat

टेबल टेनिसअनुरंजन झा की किताब 'गाँधी मैदान' की समीक्षा

क्रिकेटखेल जगत में शोक की लहर, भारत के इस नेशनल चैंपियन का कनाडा में निधन

टेबल टेनिसकोविड-19: टेबल टेनिस स्टार जी साथियान ने दान किए 1.25 लाख रुपये, लोगों से भी की मदद की अपील

टेबल टेनिसCoronavirus: अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल भी सहमत, कहा- निश्चित रूप से स्थगित हो जाने चाहिए ओलंपिक