साप्ताहिक राशिफल: 3 राशियों का मुक़द्दर तय कर चुके श्री गणेश, नौकरी, धन, व्यापार, प्यार में मिलेगी जबरदस्त तरक्की

By उस्मान | Published: May 9, 2019 10:52 AM2019-05-09T10:52:49+5:302019-05-09T10:52:49+5:30

हिंदू धर्म में सभी देवी देवताओं में से सबसे अनोखा रूप अगर किसी देव का माना जाता हैं, तो वो भगवान श्री गणेश हैं। गणपति के हर स्वरूप की महिमा अलग-अलग है। यह भी कहा जाता हैं कि जहां गणपति होते हैं वहीं से शुभता और मंगल कार्यो की शुरुआत हो जाती है। जीवन में मंगल कार्य गजानन गणपति की कृपा से ही पूर्ण हो पाते हैं।

Weekly horoscope or rashifal: Lord Ganesha blessings on Astrological sign, Leo, Virgo, Libra, Scorpio, Sagittarius, Capricorn, Aquarius, Pisces, Mesha, Vrishabha, Mithuna, Kark, Kanya, Tula, Vrischika, Dhanu, Makar, Kumbha, Meena | साप्ताहिक राशिफल: 3 राशियों का मुक़द्दर तय कर चुके श्री गणेश, नौकरी, धन, व्यापार, प्यार में मिलेगी जबरदस्त तरक्की

फोटो- पिक्साबे

हिंदू धर्म में सभी देवी देवताओं में से सबसे अनोखा रूप अगर किसी देव का माना जाता हैं, तो वो भगवान श्री गणेश हैं। गणपति के हर स्वरूप की महिमा अलग-अलग है। यह भी कहा जाता हैं कि जहां गणपति होते हैं वहीं से शुभता और मंगल कार्यो की शुरुआत हो जाती है। जीवन में मंगल कार्य गजानन गणपति की कृपा से ही पूर्ण हो पाते हैं। 

वैसे तो भगवान गणेश की कृपा हर व्यक्ति पर रहती है लेकिन सच्चे मन से उनकी उपासना करने वालों पर उनकी कृपा बरसती है। बेशक गणेश की पूजा अर्चना के लिए बुधवार का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है लेकिन जो लोग उन्हें शुद्ध मन से हर समय याद रखते हैं, उनकी हर मनोकामना पूर्ण हो सकती है। इस हफ्ते कुछ राशियों पर उनके विशेष कृपा बनी रहेगी। लेकिन इसके लिए आपको कुछ विशेष उपायो को ध्यान में रखकर उनके पूजा-अर्चना करनी होगी। 

पूजा करते समय शाम के वक्त भगवान गणेश का शुद्ध सिंदूर से श्रृंगार करें। उन्हें पीले रंग के वस्त्र और 11 पीले फूल और 11 मोदक अर्पित करें। शुद्ध घी का दीया जलाएं। पीले आसन पर बैठकर 'ॐ विघ्नहर्त्रे नमः' का तीन माला जाप करें। पूरी पूजा में मन को शांत रखें। इसके बाद उसे पीले वस्त्र को सम्भाल कर अपने पास रख लें। 

वृषभ राशि 
अगले एक हफ्ते इस राशि के लोगो को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप कार्यलय के विवादों से दूर रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। रुका हुआ काम पूरा होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें।  

सिंह राशि
इस राशि के लोगों को इस हफ्ते मानसिक शांति मिलेगी और कार्यलय के सारे काम समय पर पूरे होंगे। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। परिजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। घर का वातावरण सही रहेगा। सच्चे मन से गणेशजी की पूजा करने से मन की मुराद पूरी होंगी। धन-व्यापार में बरक्कत होगी। सेहत भी अच्छी रहेगी। 

कन्या राशि
इस हफ्ते इस राशि के लोगो को आलस्य व थकान दूर होने से काम में मन लगेगा। स्वभाव में साकारात्मक बदलाव आने से मानसिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह हफ्ता शानदार रहने वाला है। सहकर्मियों का साथ मिलेगा और काम पूरे होंगे। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता का भी ध्यान रखें।

Web Title: Weekly horoscope or rashifal: Lord Ganesha blessings on Astrological sign, Leo, Virgo, Libra, Scorpio, Sagittarius, Capricorn, Aquarius, Pisces, Mesha, Vrishabha, Mithuna, Kark, Kanya, Tula, Vrischika, Dhanu, Makar, Kumbha, Meena

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे