लाइव न्यूज़ :

Vivah Ke Shubh Muhurat 2019: इस तारिख से शुरू होगा विवाह का शुभ मुहूर्त, जानें तिथि और नक्षत्र

By मेघना वर्मा | Updated: November 3, 2019 13:46 IST

इस साल यानी 2019 में नवंबर के महीने से एक बार फिर से विवाह का शुभ लग्न शुरू होने जा रहा है। हिन्दू धर्म में देवश्यनी एकादशी के बाद से सभी मांगलिक कार्यक्रम बंद हो जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविवाह एक पवित्र बंधन है।हिन्दू धर्म में देवश्यनी एकादशी के बाद से सभी मांगलिक कार्यक्रम बंद हो जाते हैं।

हिन्दू धर्म में शादी को बेहद पवित्र रिश्ता माना जाता है। हमारे धर्म में शादी सिर्फ दो लोगों का बंधन नहीं बल्कि दो परिवारों का भी बंधन होता है। शादी करने से पहले उसका सही मुहूर्त और शुभ तिथि का होना बेहद महत्वपू्र्ण माना जाता है। जिसे हम शुभ लग्न के नाम से भी जानते हैं।

इस साल यानी 2019 में नवंबर के महीने से एक बार फिर से विवाह का शुभ लग्न शुरू होने जा रहा है। हिन्दू धर्म में देवश्यनी एकादशी के बाद से सभी मांगलिक कार्यक्रम बंद हो जाते हैं। मान्यता है कि इस दिन से भगवान विष्णु चार महीने की नींद में सो जाते हैं। देवोत्थान एकादशी के दिन श्री विष्णु वापिस से जागते हैं और इसी के बाद से शादी-ब्याह जैसे मांगलिक कार्यक्रम फिर से शुरू हो जाते हैं।

इस साल देवोत्थान एकादशी 8 नवंबर को पड़ रही है। बस इसी दिन से सभी मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। नीचे हम आपको शादी के लिए शुभ तिथि और नक्षत्र बताने जा रहे हैं- 

(सभी तारिख एस्ट्रोसेज डॉट कॉम से ली गई हैं।)

8 नवंबर    शुक्रवार    एकादशी    उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में    12:24- 30:39 बजे तक9 नवंबर    शनिवार    द्वादशी    उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में    06:39 - 10:14, 11:26 - 14:55 बजे तक10 नवंबर    रविवार    त्रयोदशी    रेवती नक्षत्र में    06:40 - 16:30 बजे तक11 नवंबर    सोमवार    चतुर्दशी    अश्विनी नक्षत्र में    06:41 - 10:48 बजे तक13 नवंबर    बुधवार    प्रतिपदा    रोहिणी नक्षत्र में    22:00 - 30:43 बजे तक14 नवंबर    गुरुवार    द्वितीया    रोहिणी नक्षत्र में    06: 43 - 25:11 बजे तक19 नवंबर    मंगलवार    सप्तमी    मघा नक्षत्र में    22:10 - 30:48 बजे तक20 नवंबर    बुधवार    अष्टमी    मघा नक्षत्र में    06:48 - 19:17 बजे तक21 नवंबर    गुरुवार    नवमी    उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में    18:29 - 22:17 बजे तक22 नवंबर    शुक्रवार    दशमी    उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में    09:01 - 16:41 बजे तक23 नवंबर    शनिवार    द्वादशी    हस्त नक्षत्र में    06:50 - 14:44 बजे तक28 नवंबर    गुरुवार    द्वितीया    मूल नक्षत्र में    08:22 - 16:18, 18:18 - 30:55 बजे तक29 नवंबर    शुक्रवार    तृतीया    मूल नक्षत्र में    06:55 - 07:33 बजे तक30 नवंबर    शनिवार    चतुर्थी    उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में    18:05 - 23:14 बजे तक1 दिसंबर    रविवार    पंचमी    श्रवण नक्षत्र में    11:29 - 30:57 बजे तक2 दिसंबर    सोमवार    षष्ठी    श्रवण नक्षत्र में    06: 57 - 11:43 बजे तक3 दिसंबर    मंगलवार    सप्तमी    धनिष्ठा नक्षत्र में    06:58 - 14:16 बजे तक7 दिसंबर    शनिवार    एकादशी    रेवती नक्षत्र में    17:03 - 19:35 बजे तक8 दिसंबर    रविवार    एकादशी    अश्विनी नक्षत्र में    08:29 - 17:15 बजे तक10 दिसंबर    मंगलवार    त्रयोदशी    रोहिणी नक्षत्र में    29:57 - 31:04 बजे तक11 दिसंबर    बुधवार    चतुर्दशी    रोहिणी नक्षत्र में    07:04 - 10:59, 22:54 - 31:04 बजे तक12 दिसंबर    गुरुवार    पूर्णिमा    मृगशिरा नक्षत्र में    07:04 - 30:18 बजे तक

(सभी तारिख एस्ट्रोसेज डॉट कॉम से ली गई हैं।)

विवाह एक पवित्र बंधन है। जिसमें बहुत से विचार-विमर्श के बाद कुंडली मिलान किया जाता है। इसके बाद ही शादी का शुभ मुहूर्त निकाला जाता है। इसमें ग्रहों और नक्षत्र का आदि का विश्लेषण किया जाता है। 

टॅग्स :पूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठHappy Diwali 2025 Wishes: दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, मैसेज, फोटो, स्टेटस...

भारतGanesh Chaturthi 2025: मूर्ति विसर्जन को लेकर सुविधा, मोबाइल ऐप से सभी जानकारी, ऐसे करें डाउनलोड, ठाणे नगर निगम ने जारी किया

भारतMadras High Court: कोई भी जाति मंदिर के स्वामित्व का दावा नहीं कर सकती?, मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा- पूजा और प्रबंधन सभी भक्त करें

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल