लाइव न्यूज़ :

वास्तु शास्त्र: घर की गलत दिशा में लगी घड़ी करती है किस्मत बर्बाद, जानें कैसे

By गुलनीत कौर | Updated: April 9, 2019 17:31 IST

Open in App

वास्तु शस्त्र के अनुसार घर की हर वास्तु का परिवार के सदस्यों पर अच्छा या बुरा प्रभाव होता है। इसलिए हर एक वास्तु का सही दिशा में होना जरूरी है, ताकि घर में सुख और खुशहाली बनी रहे। गलत दिशा में रखी वास्तु नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती है जिस वजह से धीरे धीरे घर की खुशियों को नजर लग जाती है। आज हम आपको बताएंगे कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में घड़ी लगाते समय किन बातों का ख्याल रखना चाहिए ताकि आपकी वास्तु दोष से रक्षा हो सके। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार घड़ी का महत्व

वास्तु शास्त्र की राय में घड़ी का परिवार के सदस्यों से खास रिश्ता होता है। घड़ी की हर टिक-टिक का परिवार के लोगों पर खास प्रभाव होता है। घड़ी का सही दिशा में होना घर में अच्छा समय लाता है, वहीं अगर ये गलत दिशा में लगी हो तो खुशियाँ तबाह हो जाती हैं। यहां हम आपको वास्तु शास्त्र के अनुसार घड़ी को लगाने की सही दिशा, सही स्थान बताएंगे। साथ ही यह भी जानने कि किस तरह की घड़ी घर में बिलकुल नहीं लगानी चाहिए। 

दक्षिण दिशा में लगी घड़ी

घर की दक्षिण दीवार पर या फिर दक्षिण दिशा में टेबल पर घड़ी है तो यह घर वालों के लिए अशुभ होती है। इस दिशा में घड़ी लगाने से घर में अशांति का माहौल बनता है। तनाव, निरंतर झगड़ों की वजह से मानसिक दबाव भी बढ़ता है। हर समय नकारात्मक सोच से सामना होता है। इसलिए घर की दक्षिण दिशा में घड़ी कभी ना लगें। 

उत्तर दिशा में लगी घड़ी

घड़ी लगाने के लिए घर की उत्तर दिशा अच्छी मानी जाती है। यदि जीवन में सफलता चाहिए तो इस दिशा में घड़ी लगाने से आपको उपयुक्त परिणाम मिल सकते हैं। वास्तु शास्त्र की मानें तो इस दिशा में लगी घड़ी सूर्य, राहु और शनि को बलवान बनाती है। परिवार के सदस्यों की इन तीनों ग्रहों से जुड़ी समस्या का हल करती है। 

पूर्व दिशा में लगी घड़ी

घर की पूर्व दिशा घड़ी लगाने के लिए सबसे उत्तम मानी जाती है। इस दिशा में घड़ी लगाने से मंगल और शनि बलवान हो जाते हैं। रुके हुए काम बनने लगते हैं और मंगल के प्रभाव से जीवन में तरक्की और लक्ष्मी का आगमन होता है। एक बात का ध्यान रखें, यदि इस दिशा से आपको फायदा चाहिए तो यहां साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें। तभी परिणाम मिलेंगे।

पश्चिम दिशा में लगी घड़ी

वास्तु शास्त्र के अनुसार घड़ी लगाने के लिए घर की पश्चिम दिशा में सही है। यहां घड़ी लगाकर व्यक्ति अपने जीवन में तरक्की पा सकता है। उसे नए अवसरों की प्राप्ति होती है। कम मेहनत में भी अच्छी परिणाम मिलते हैं। किन्तु एक बात का ध्यान रखें, यदि सी दिशा में टीवी या कोई भी एनी उपकरण लगा है, तो ठीक उसके ऊपर घड़ी ना लगाएं। आपको विपरीत परिणाम हासिल हो सकते हैं। 

यहां घड़ी ना लगाएं

घर के किसी भी दरवाजे पर घड़ी नहीं लगानी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार यह जगह घड़ी लगाने के लिए सबसे अशुभ मानी जाती है। यहां घड़ी लगाने से घर से अन्दर बाहर आते जाते नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव घड़ी पर पड़ सकता है, अंततः यह परिवार के सदस्यों के लिए ही हानिकारक साबित होगा। इसलिए घड़ी लगाने के लिए इस स्थान का विचार ना बनाएं। 

ऐसी घड़ी ना लगाएं

घड़ी किस दिशा में लगे और कहाँ लगे यह तो आपने जान लिया, किन्तु किस तरह की घड़ी को घर में जगह नहीं देनी है, यह भी महत्वपूर्ण है। वास्तु शास्त्र के अनुसार बंद या फिर रुके हुई घड़ी कभी भी ना लगाएं। घड़ी अगर अन्दर या बाहर कहीं से भी टूट रही है तो इसे ना लगाएं। घड़ी के ऊपर धूल मिट्टी इकट्ठी ना होने दें।

इसके अलावा घड़ी का समय कभी भी सही समय से पीछे या आगे नहीं होना चाहिए। कुछ लोग घड़ी के समय को कुछ मिनटों आगे रखते हैं। ऐसा करने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है। समय को हमेशा सही रखें। तभी सकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। 

टॅग्स :वास्तु शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHoli 2026: होली से पहले घर से निकाल दें ये चीजें, वरना सुख-शांति होगी भंग; पूरी जानकारी यहां

पूजा पाठVastu Tips: वास्तु के ये 10 आसान उपाय खोल देंगे आपकी किस्मत का ताला, घर में पैसा लेकर आएगी हर एक खुशहाली

पूजा पाठवास्तु के अनुसार उल्लू की जोड़ी रखने के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं ये 5 स्थान, बरसेगा धन, मिलेगी अपार सफलता

पूजा पाठभूलकर भी उत्तर दिशा की ओर न रखें ये चीजें, नाराज हो सकती हैं मां लक्ष्मी और धन कुबेर, करना पड़ सकता है आर्थिक परेशानी का सामना

पूजा पाठघर से काम करते समय अधिकतम सफलता पाने में आपकी मदद करेंगी ये 7 वास्तु टिप्स, आजमाकर देखें

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल