लाइव न्यूज़ :

वैष्णों देवी मंदिर के आशीर्वाद भवन में रोज तैयार हो रहा है 500 मुसलमानों के लिए सहरी और इफ्तार

By मेघना वर्मा | Updated: May 23, 2020 10:25 IST

कोरना महामारी के चलते कटरा के आशीर्वाद भवन को धर्मस्थल ने कोरोनरा महामारी के बीच मार्च के महीने में कटरा में आशीर्वाद भवन को क्वारंटाइन सेंटल में बदल दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रवासी श्रमिक जम्मू और कश्मीर में, देश के अलग-अलग हिस्सों से विशेष श्रमिक ट्रेनों और बसों से उधमपुर शहर में आ रहे हैं। श्री माता वैष्णो देवी तीर्थ सबसे प्रतिष्ठित हिंदू तीर्थस्थलों में से एक है।

माता वैष्णो देवी तीर्थयात्रा धाम पर रमजान के इस पवित्र महीने के दौरान मुसलमानों को सहरी और इफ्तारी दिया जा रहा है। दरअसल लॉकडाउन के चलते कटरा में फंसे मुसलमान लोगों के लिए वैष्णों देवी प्रशासन की ओर से व्यवस्था की जा रही है। कटरा के आशीर्वाद भवन में रह रहे 500 मुसलमानों को सहरी और इफ्तारी प्रदान की जा रही है।

कोरना महामारी के चलते कटरा के आशीर्वाद भवन को धर्मस्थल ने कोरोनरा महामारी के बीच मार्च के महीने में कटरा में आशीर्वाद भवन को क्वारंटाइन सेंटल में बदल दिया गया है।

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि रमज़ान के महीने में, वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के लोग सुबह और रात भर काम कर रहा है ताकि मुस्लिम भाइयों को सेहरी और इफ्तारी प्रदान की जा  सके। उन्होंने बताया कि चूंकी आशीर्वाद भवन को क्वांरटीन सेंटर बना दिया गया है जिसमें 500 लोगों के रहने की क्षमता है। 

वहीं जम्मू-कश्मीर सरकार देश के विभिन्न हिस्सों से लोगों को वापिस ला रही हैं। जिन्हें आशीर्वाद भवन में रखा जा रहा है। कुमार ने बताया कि आशीर्वाद भवन में लाए जाने वाले ज्यादातर मजदूर हैं, जो रमज़ान के महीने में उपवास करते हैं। इसलिए, उन्हें हर रोज सेहरी और इफ्तारी प्रदान करने का फैसला किया गया है। 

प्रवासी श्रमिक जम्मू और कश्मीर में, देश के अलग-अलग हिस्सों से विशेष श्रमिक ट्रेनों और बसों से उधमपुर शहर में आ रहे हैं। जो केंद्र में स्थित है। ऊधमपुर से कटरा लगभग 40 किमी दूर है। कुमार ने कहा कि आशिर्वाद भवन के अलावा, मंदिर बोर्ड कटरा में अन्य सरकारी सुविधाओं में मौजूद लोगों को नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना उपलब्ध करा रहा है।

श्री माता वैष्णो देवी तीर्थ सबसे प्रतिष्ठित हिंदू तीर्थस्थलों में से एक है और भारत में तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के बाद दूसरा सबसे अमीर भी है। कटरा के विभिन्न संगरोध केंद्रों में 20 मार्च से जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने पर लगभग 80 लाख रुपये खर्च किए हैं।

टॅग्स :वैष्णो देवी मंदिररमजानपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठजय माता की: पहले घर की माता की जय करो 

पूजा पाठईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत और प्यारे मैसेज

भारतJammu-Kashmir: रमजान के महीने में कश्मीर में बढ़ी बेकरी आइटम की डिमांड, बेकर्स ने आटे की बढ़ती कीमतों पर जताई चिंता

पूजा पाठRamadan 2026: मक्का-मदीना में 'ऐतिकाफ़' लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य