Vaisakha Month 2020: शुरू हो गया वैशाख महीना, जानिए कब है बैसाखी, अक्षय तृतीया, गंगा सप्तमी जैसे ये प्रमुख त्योहार

By मेघना वर्मा | Published: April 10, 2020 11:09 AM2020-04-10T11:09:50+5:302020-04-10T12:17:47+5:30

वैशाख महीने में अक्षय तृतीया, बैसाखी, भगवान परशुराम जयंती, वरुथिनी एकादशी, वैसाख अमावस्या, सीता नवमी, मोहिनी एकादशी, गंगा सप्तमी जैसे कई बड़े और पवित्र पर्व मनाए जाते हैं।

vaisakha month 2020 hindu festival calendar know akshaya tritiya, baisakhi,vaisakhi, sita navami, ganga saptami mohini ekadashi vrat 2020 date | Vaisakha Month 2020: शुरू हो गया वैशाख महीना, जानिए कब है बैसाखी, अक्षय तृतीया, गंगा सप्तमी जैसे ये प्रमुख त्योहार

Vaisakha Month 2020: शुरू हो गया वैशाख महीना, जानिए कब है बैसाखी, अक्षय तृतीया, गंगा सप्तमी जैसे ये प्रमुख त्योहार

Highlightsवैशाख माह की दोनों एकादशी को महत्वपूर्ण बताया गया है।शंकराचार्य को भारत का महान दार्शनिक और धर्मप्रवर्तक कहा जाता है।

हिन्दी पंचाग के अनुसार पहला महीना चैत्र और दूसरा महीना वैशाख का होता है। हिन्दू महीने के हिसाब से साल का दूसरा महीना यानी वैशाख प्रारंभ हो गया है। तीज और त्योहार की दृष्टी से ये महीना काफी महत्वपूर्ण होता है। इस महीने में कई त्योहार और जयंती आते हैं। जिनकी अपनी अलग-अलग मान्यताएं हैं। 

वैशाख महीने में अक्षय तृतीया, बैसाखी, भगवान परशुराम जयंती, वरुथिनी एकादशी, वैसाख अमावस्या, सीता नवमी, मोहिनी एकादशी, गंगा सप्तमी जैसे कई बड़े और पवित्र पर्व होते हैं। आइए आपको बताते हैं इन पर्वों के बारे में साथ ही जानिए किस तारिख को पड़ेंगे ये पर्व-

बैसाखी

इस साल बैसाखी का पर्व 13 अप्रैल को मनाया जाएगा।  पंजाब और हरियाणा के किसान सर्दियों की फसल काट लेने के बाद नए साल की खुशियाँ मनाते हैं। इसीलिए बैसाखी पंजाब और आसपास के प्रदेशों का सबसे बड़ा त्योहार है। 

वरुथिनी एकादशी

हिन्दू धर्म में एकादशी को सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। वैसाख महीने में कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को वरुथिनी एकादशी कहते हैं। इसमें भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस साल यह एकादशी 18 अप्रैल को पड़ रही है। 

वैसाख अमावस्या

अमावस्या की रात को भी हिन्दू धर्म में महत्वपूर्ण बताया गया है। इस बार 22 अप्रैल को वैसाख अमावस्या पड़ रही है। इस दिन लोग स्नान दान और पितरों के तर्पण का कार्य करते हैं। 

परशुराम जयन्ती

इस साल परशुराम जयन्ती 25 अप्रैल को है। परशुराम को भगवान विष्णु का छठवां अवतार कहा जाता है। 

अक्षय तृतीया

इस साल अक्षय तृतीया 26 अप्रैल को है। माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु के अवतार नर नरायाण ने अवतार लिया था। इस दिन को इतना पवित्र माना जाता है कि इस दिन किसी भी तरह का काम बिना मुहूर्त देखे किया जा सकता है। 

शंकराचार्य जयंती

शंकराचार्य को भारत का महान दार्शनिक और धर्मप्रवर्तक कहा जाता है। इन्होंने भारतवर्ष में चार मठों की स्थापना की। इस साल 28 अप्रैल को शंकराचार्य जयंती मनाई जाएगी।

सीता नवमी

मां सीता के जन्म को लेकर बहुत सारी किदवंतियां हैं। माना जाता है के सीता नवमी वाले दिन सीता मां धरती मां की कोख से प्रकट हुई थीं। इस साल सीता नवमी 2 मई को है।

मोहिनी एकादशी

वैशाख माह की दोनों एकादशी को महत्वपूर्ण बताया गया है। मोहिनी एकादशी के दिन लोग भगवान विष्णु के लिए व्रत-उपवास करते हैं। इस साल 3 मई को मोहिनी एकादशी पड़ रही है। 

नरसिंह जयन्ती

भगवान नरसिम्हा को भगवान विष्णु का चौथा अवतार मानते हैं। इस साल उनकी जयंती 6 मई को मनाई जाएगी। 

वैसाख पूर्णिमा

7 मई को वैसाख पूर्णिमा है। इस दिन भगवान बुद्ध की भी जयंती मनाई जाती है।  

English summary :
According to Hindu Panchang, the first month is Chaitra and the second month is Vaishakh has started. In this month there will lots of festivals, importance tithi and birth anniversaries.


Web Title: vaisakha month 2020 hindu festival calendar know akshaya tritiya, baisakhi,vaisakhi, sita navami, ganga saptami mohini ekadashi vrat 2020 date

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे