लाइव न्यूज़ :

Udaipur tailor murder: एनआईए कस्टडी में भेजे गए 3 आरोपी, 4 को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

By रुस्तम राणा | Updated: July 12, 2022 19:36 IST

दर्जी कन्हैया लाल की हत्या में शामिल अख्तरी, गौस, मोहसिन, आसिफ, मोहसिन, वसीम अली और फरहाद मोहम्मद शेख समेत सात आरोपियों को मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। 

Open in App
ठळक मुद्देमामले के 7 आरोपियों को मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गयासभी आरोपियों पर यूएपीए के तहत लगाए गए हैं आरोप गौस मोहम्मद और रियाज अख्तरी ने 28 जून को थी कन्हैया लाल की बेरहमी से हत्या

जयपुर: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की अदालत ने उदयपुर हत्याकांड के 7 में से 3 आरोपियों को 12 जुलाई तक एनआईए हिरासत में भेजा है, जबकि अन्य 4 आरोपियों को कोर्ट ने 1 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दर्जी कन्हैया लाल की हत्या में शामिल अख्तरी, गौस, मोहसिन, आसिफ, मोहसिन, वसीम अली और फरहाद मोहम्मद शेख समेत सात आरोपियों को मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। 

विशेष लोक अभियोजक टीपी शर्मा ने कहा कि अदालत ने अख्तरी, गौस और शेख को एनआईए की हिरासत में और अन्य चार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मुख्य आरोपी अख्तरी और गौस के अलावा, अन्य को साजिश में उनकी कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया गया था। सभी आरोपियों पर गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत आरोप लगाए गए हैं। इससे पहले उन्हें 12 जुलाई तक एनआईए की हिरासत में भेजा गया था।

इस बीच, एनआईए की टीम ने मंगलवार को उदयपुर शहर के मुखर्जी चौक इलाके में संभावित संदिग्धों के घरों पर तलाशी अभियान चलाया। मामले से वाकिफ लोगों ने बताया कि टीम ने तीन-चार लोगों को हिरासत में भी लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।

बता दें कि 28 जून को मोहम्मद रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद ने बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी का समर्थन करने के लिए दर्जी कन्हैया लाल की बेहरमी से हत्या करने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि वे इस्लाम के अपमान का बदला ले रहे हैं। वीडियो में अख्तरी और गौस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी भी दी थी।

टॅग्स :एनआईएUdaipur Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

बॉलीवुड चुस्कीRashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: रश्मिका मंदाना संग विजय देवरकोंडा ने लिए सात फेरे?, आज सुबह 10:10 बजे शादी, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीVirosh Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने दी हल्दी समारोह की झलक?, मेहमानों के साथ होली है...

बॉलीवुड चुस्की26 फरवरी एक-दूजे के होंगे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा?, मैरिज को किया कंफर्म, धन्यवाद चाहने वाले, वीडियो?

भारतकौन हैं शत्रुजीत सिंह कपूर, प्रवीण कुमार और राकेश अग्रवाल, मोदी सरकार ने आईटीबीपी, बीएसएफ एवं एनआईए महानिदेशक किया नियुक्त

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग