आज का राशिफल: गुरुवार का ये दिन कैसा गुजरेगा आपका, क्या है खास, पढ़ें 9 अप्रैल का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 9, 2020 06:29 AM2020-04-09T06:29:36+5:302020-04-09T06:29:36+5:30

Aaj Ka Rashifal: आज सिंह राशि को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, मेष राशि के लिए दिन शुभ है। भाग्य आपके साथ है और सफलता के योग हैं। पढ़ें 9 अप्रैल का राशिफल

todays horoscope aaj ka rashifal 9th april 2020 rashifal today astrology in hindi zodiac | आज का राशिफल: गुरुवार का ये दिन कैसा गुजरेगा आपका, क्या है खास, पढ़ें 9 अप्रैल का राशिफल

9 अप्रैल का राशिफल

Highlightsआज का राशिफल: मकर राशि के जातकों को माता के स्वास्थ्य को लेकर रहेगी चिंतातुला राशि के लिए दिन चुनौतीपूर्ण, नौकरीपेशा जातक संभल कर चलें

मेष: संतान पक्ष का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरीपेशा जातक के लिए दिन अनुकूल है। भाग्य साथ देगा। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ: मांगलिक कार्यों की सिद्धि होगी। प्रवास से बचाव करें। आर्थिक तौर पर दिन सुखद है। दिन मध्यम रहने वाला है।

मिथुन: शिक्षण क्षेत्र में उन्नति मिलेगी। व्यर्थ प्रायस को टाल देना बेहतर होगा। दिनमान अनुकूल है। वाणी पर संयम रखें।

कर्क: संतान पक्ष के स्वास्थ्य को लेकर चिंता लगी रह सकती है। मन में खिन्नता होगी। दिन मध्यम है। लंबी यात्रा से बचें।

सिंह: आर्थिक चिंतन रहेगा। वाद-विवाद से बचकर चलें। शत्रु पक्ष पर विजय हासिल करेंगे। दिनमान अच्छा रहने वाला है।

कन्या: पारिवारिक प्रापंचिक सुखद है। संतान पक्ष को तरक्की मिलेगी और इससे मन प्रसन्न होगा। भाग्य का साथ मिलेगा।

तुला: कृषि, निर्माण कार्यों के लिए दिन अनुकूल है। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन चुनौती वाला है। दिनमान अनुकूल है।

वृश्चिक: कर्मक्षेत्र कारोबार के लिए दिन यथावत रहेगा। आय-व्यय की स्थिति सम बनी रहेगी। दिन अच्छा रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

धनु: आवक के स्रोत में वृद्धि होगी। कार्य स्थल में विस्तार हो सकता है। प्रापंचिक सुखद है। दिनमान आपके लिए मध्यम है।

मकर: कर्मक्षेत्र व्यापार में वृद्धि की संभावना है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है।

कुंभ: धार्मिक कार्यों में अभिरूचि रहेगी। आर्थिक प्रापंचिक सुखद है। भाग्य का साथ मिलेगा।

मीन: पारिवारिकजनों से विवाद उत्पन्न हो सकता है। सोच-समझकर कोई निर्णय आपको लेना चाहिए. समय आपके अनुकूल है।

Web Title: todays horoscope aaj ka rashifal 9th april 2020 rashifal today astrology in hindi zodiac

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे