लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: मीन राशि के जातक तलाश रहे हैं नई नौकरी तो आज मिलेगी अच्छी खबर, जानिए दूसरी राशियों का भी हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 23, 2019 07:08 IST

Aaj Ka Rashifal, 23 August, 2019: वृषभ राशि के जातकों को आज वाद-विवाद से बचने की जरूरत है। वहीं, वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन काम के लिहाज से बहुत व्यस्त रहने वाला है। पढ़िए, आज का राशिफल...

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: मेष राशि के जातकों के लव लाइफ के लिए अच्छा है आज का दिनमीन राशि के जातकों के लिए व्यस्त होगा दिन, पुराने मित्रों से हो सकती है मुलाकात

मेष

दिन से पहले आज के शाम के बारे में आपके लिए जानना बेहतर होगा। आज की शाम आपके लव लाइफ के लिहाज से बहुत अच्छी गुजरने वाली है। कुछ नये और हमेशा याद रहने वाले पलों का अनुभव करेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। व्यवसाय के लिए दिन अच्छा है। आंशिक लाभ की संभावना है। शहर से बाहर यात्रा का योग बन सकता है।

वृषभ

आज वाद-विवाद से बचने की अत्यधिक आवश्यकता है। इससे आपका बहुत नुकसान हो सकता है। खासकर दोस्त नाराज हो सकते हैं। कार्यस्थल पर छोटी-मोटी चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है लेकिन कुल मिलाकर दिन अच्छा गुजरेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है।

मिथुन

आज सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि रहेगी। बिजनेस में कुछ नया शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं या इस संबंध में कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। पैसे कहीं निवेश करने के बारे में गंभीरता से विचार करेंगे। संपत्ति खरीदने की सोच रहे हैं तो आज इस मामले में आगे बढ़ सकते हैं। दिन अच्छा है।

कर्क 

आज आप शारीरिक तौर पर अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। मन भी व्याकुल रहेगा। कार्यस्थल पर किसी से विवाद हो सकता है। हालांकि, दोपहर बाद प्रसन्नता महसूस करेंगे। परिवार में भी आनंद का वातावरण होगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। पढ़ाई में मन लगेगा। 

सिंह

बहुत घबराकर या तेजी से बहुत फायदा नहीं होने वाला है। थोड़ा ठहरकर और सोच-विचारकर आगे बढ़ने का फैसला करें। व्यवसाय के लिए दिन परेशानी भरा है लेकिन आपको धैर्य रखने की जरूरत है। गहरे जल में जानें से बचे।

कन्या

करियर को लेकर आज आपका मन चिंतन में डूबा रहेगा। किसी के साथ वाद विवाद से बचने की कोशिश करें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। व्यवसाय के सिलसिल में विदेश का योग बन सकता है। दूर के रिश्तेदार से कोई अशुभ समाचार मिल सकता है।

तुला

आज समाज में आपको यश मिलेगा। आप जोश से भरपूर हैं और काम में मन लगेगा। मेहनत के मुताबिक नतीजे मिलेंगे। सीनियर अधिकारी खुश होंगे। दांपत्यजीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। शाम तक धार्मिक कार्यों की ओर झुकाव बढ़ेगा।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए काम के लिहाज से बहुत व्यस्त रहने वाला है। नये लोगों से मुलाकात हो सकती है। घर और दांपत्यजीवन में आनंद छाया रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्य की प्रशंसा होगी और यश प्राप्त होगा। नया वाहन खरीद सकते हैं।

धनु

आज सुबह के शुरुआती कुछ घंटे आप मानसिक और शारीरिक तौर पर आलस्य का अनुभव करेंगे। दिन के बाद काम को लेकर भागदौड़ मची होगी। व्यवसाय में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। पुराने कर्ज वापस आ सकते हैं।

मकर

आज आप उत्साह से भरपूर हैं और अपने हर रूके हुए काम को अंजाम तक पहुंचाना चाहते हैं। इसमें आपको बहुत हद तक सफलता भी मिलेगी। परिवारजनों का भरपूर साथ मिलेगा। माता का स्वास्थ्य चिंतित करेगा। यात्रा के दौरान आपको विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। 

कुंभ

आपकी रूचि अगर कला और लेखन में है तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। नये मौके आपके सामने और आपको उन्हें पहचानने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों को काम का दबाव परेशान कर सकता है। हालांकि, संध्याकाल में परिस्थिति में बदलाव आएगा। संपत्ति अथवा भूमि आदि से सम्बंधित दस्तावेजों की कार्यवाही आज के लिए टालना बेहतर होगा।

मीन

दिन व्यस्त रहने वाला है लेकिन शाम आपकी अच्छी होगी। पुराने मित्रों से लबे समय बाद मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत है। पेट दर्द या पाचन तंत्र में गड़बड़ी की शिकायत रह सकती है। नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस संबंध में कोई अच्छा समाचार मिल सकता है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतराशिचक्रज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स