आज का राशिफल: मेष, मिथुन समेत इन राशियों को आज के दिन करना होगा मुश्किलों का सामना, जानें क्या कहती है आपकी राशि?

By अंजली चौहान | Published: June 29, 2023 10:03 AM2023-06-29T10:03:28+5:302023-06-29T10:04:27+5:30

सभी राशियों की अपनी-अपनी विशेषताएं और लक्षण होते हैं जो किसी के व्यक्तित्व को परिभाषित करते हैं। ऐसे में आपका अपनी राशि के जरिए आपका आज का दिन कैसा रहेगा देखना जरूरी है।

Today Horoscope These zodiac signs including Aries Gemini will have to face difficulties today know what your zodiac sign says | आज का राशिफल: मेष, मिथुन समेत इन राशियों को आज के दिन करना होगा मुश्किलों का सामना, जानें क्या कहती है आपकी राशि?

फाइल फोटो

आज का राशिफल: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, सभी लोगों की अपनी-अपनी राशि होती है और उसका अपना महत्व होता है। राशिफल के जरिए इंसान का दिन कैसा और क्यों रहेगा इसके बारे में जानकारी का ब्यौरा प्राप्त किया जाता है।

सभी राशियों की अपनी-अपनी विशेषताएं और लक्षण होते हैं जो किसी के व्यक्तित्व को परिभाषित करते हैं। क्या यह मददगार नहीं होगा यदि आप अपने दिन की शुरुआत पहले से ही यह जानकर करें कि आपके रास्ते में क्या आने वाला है? यह जानने के लिए पढ़ें कि आज का राशिफल...

मेष राशि: मेष राशि के जातक जो व्यावसाय करते हैं उन्हें कभी न कभी कोई उपलब्धि प्रसन्न कर सकती है। नौकरी पेशा जिंदगी में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा और जीवनसाथी के स्वास्थ्य की स्थिति भी मध्यम रहेगी। संतान पहले से बेहतर रहेगी। सूर्य देवता को जल अर्पित करते रहें।

वृषभ राशि: वृषभ राशि वाले जातकों के शत्रु परास्त होंगे। रुका हुआ काम थोड़ी कठिनाईयों के साथ आगे बढ़ेगा। संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। स्वाथ्य पर ध्यान दें। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है। आज घरेलू सुख बाधित रहेगा। गृहकलह के शिकार दिख रहे हैं। मानसिक स्थिति भी अच्छी नहीं है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम संबंध में बहस से बचें। शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहेगा। माता काली की पूजा करें।

कर्क राशि: गृहकलह के शिकार होंगे। भूमि भवन व वाहन की खरीदारी में मुश्किलें आ सकती है। परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मां के स्वाथ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। व्यापार ठीक चल रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि: व्यवसाय की स्थिति आज कठिनाइयों से भरी हो सकती है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। संतान ठीक रहेगी। पीला रंग आज आपके लिए शुभ है।

कन्या राशि: मुख रोग का शिकार हो सकते हैं जिससे परेशानी बढ़ेगी। आज के दिन निवेश न करें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार ठीक-ठाक चलेगा। आज के दिन आपका शुभ रंग सफेद है।

तुला राशि: आज तुला राशि के जातकों को मानसिक परेशानी हो सकती है। इनका स्वास्थ्य माध्यम रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। शनिदेव की पूजा करने से लाभ होगा।

वृश्चिक राशि: आंखों से संबंधित परेशानी हो सकती है। सिर पर चोट लग सकती है आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। ऐसे में अपना अधिक ख्याल रखें। व्यापार में भी कठिनाइयां आएंगी और रुपये-पैसे ज्यादा खर्च हो सकते हैं। पीला रंग आपके लिए काफी शुभ है।

धनु राशि: बच्चों की सेहत का ख्याल रखें। आय अर्जित करते समय इस बात का ध्यान दें कि कुछ भी गलत माध्यम से आपके पास कोई रकम न आए। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। आज आपका शुभ रंग लाल है।

कुंभ राशि: किसी यात्रा का मन बना रहे या यात्रा कर रहे हैं तो कठिनाई पैदा हो सकती है। संतान और व्यापार मध्यम रहेगा। आज आपका भाग्य साथ नहीं देगा। कार्यों में कठिनाई आ सकती है।

मकर राशि: किसी कानूनी कार्यवाही का सामना कर सकते हैं। राजनीतिक गलियारों में आपके दबदबे में कमी रह सकती है। संतान ठीक रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। आज के दिन अपना दिन अच्छा रखने के लिए मां काली की पूजा करें। 

मीन राशि: आज आपका दिन मुश्किलों भरा रहेगा आपको चोट लग सकती है। व्यापार मध्यम रहेगा। स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दें। परिस्थितियां प्रतिकूल रहेगी। आज आपका शुभ रंग सफेद है कोशिश करे अपने पास सफेद रंग की कुछ रखें। 

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सभी जानकारी सामान्य ज्ञान पर आधारित है। इस लेख में दिए गए सुझाव की लोकमत हिंदी पुष्टि नहीं करता। किसी भी तरह की सलाह मानने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Web Title: Today Horoscope These zodiac signs including Aries Gemini will have to face difficulties today know what your zodiac sign says

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे