लाइव न्यूज़ :

समुद्र शास्त्र: आपके कान पर भी है तिल तो हो सकता है अपशकुन, ये हैं कान से जुड़ी कुछ मान्यता

By मेघना वर्मा | Updated: May 13, 2020 06:20 IST

समुद्र शास्त्र के अनुसार शरीर के अलग-अलग अंगों पर तिल या मोल से लोगों की आर्थिक स्थिति और सामाजिक स्थिति का पता लगाया जा सकता है। 

Open in App
ठळक मुद्देसमुद्र शास्त्र के अनुसार कान से कई सारे शकुन और अपशकुन जोड़े गए हैं।अगर आपका बायां कान फड़कता है तो इसे शुभ माना जाता है।

हिंदू धर्म में समुद्र शास्त्र को खास बताया जाता है। व्यक्ति के शरीर के आकार-प्रकार को देखने के बाद व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में बातें बताई जाती है। समुद्र शास्त्र के अनुसार शरीर के अलग-अलग अंगों पर तिल या मोल से लोगों की आर्थिक स्थिति और सामाजिक स्थिति का पता लगाया जा सकता है। 

समुद्र शास्त्र के अनुसार कान से कई सारे शकुन और अपशकुन जोड़े गए हैं। अगर आपके भी कान में तिल है या आपके कान की बनावच औरों से अलग है तो ये शकुन या अपशकुन हो सकता है। आइए आज आपको बताते हैं कान से जुड़े ऐसे ही शकुन और अपशकुन जिन्हें आपको पता होना चाहिए।

1. अगर आपका बायां कान फड़कता है तो इसे शुभ माना जाता है। समुद्र शास्त्र के अनुसार अगर आपका कान, बायां कान फड़कता है तो बहुत संभव है आपको कहीं से शुभ संदेश मिलने वाला है। अगर आप बहुत दिनों से किसी चीज के लिए मेहनत कर रहे हैं तो उसका भी शुभ फल आपको मिलता है। 

2. समुद्र शास्त्र के अनुसार आपके दाएं कान का फड़कना भी शुभ होता है। दायें कान के फड़कने पर माना जाता है कि आपकी मुलाकात किसी बड़ी शख्सियत से होने वाली है। उस व्यक्ति से मिलकर आपको कई सारे लाभ भी हासिल होते हैं। 

3. अगर आपके कान का पीछे वाला हिस्सा फड़कता है तो ये अशकुन हो सकता है। समुद्र शास्त्र के अनुसार कान के पीछे के हिस्से का फड़कना आपको नुकसान हो सकता है। ये नुकसान आपके सम्मान में होगी। माना जाता है जिनके कान के पीछे का हिस्सा फड़कता है उन्हें अपने दोस्तों से अपमान मिलता है।

4. बाएं कान के सामने वाले हिस्से पर तिल का होना अपशकुन माना जाता है। समुद्र शास्त्र के अनुसार के अनुसार, ऐसे लोगों को जीवनसाथी बड़ी मुश्किल से मिलता है। ऐसे लोगों को अकेले रहने की आदत हो जाती है। 

5. समुद्र शास्त्र के अुसार अगर आपके बाएं कान के पीछे के हिस्से पर तिल हो तो ये भी अपशकुन माना जाता है। मान्यता है कि ऐसे लोग धन के लालची होते हैं। इन्हें समाज में कभी सम्मान नहीं मिलता। साथ ही इनके दोस्त बड़ी मुश्किल से बनते हैं। 

टॅग्स :पूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठHappy Diwali 2025 Wishes: दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, मैसेज, फोटो, स्टेटस...

भारतGanesh Chaturthi 2025: मूर्ति विसर्जन को लेकर सुविधा, मोबाइल ऐप से सभी जानकारी, ऐसे करें डाउनलोड, ठाणे नगर निगम ने जारी किया

भारतMadras High Court: कोई भी जाति मंदिर के स्वामित्व का दावा नहीं कर सकती?, मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा- पूजा और प्रबंधन सभी भक्त करें

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद