लाइव न्यूज़ :

Surya Gochar 2026: 12 महीने बाद सूर्य ग्रह का मकर राशि में गोचर, 14 जनवरी से आएंगे इन राशिवालों के आएंगे अच्छे दिन

By रुस्तम राणा | Updated: January 6, 2026 17:11 IST

सूर्य ग्रह 14 जनवरी, बुधवार को मकर राशि में गोचर करेंगे और इस राशि में वह 13 फरवरी 2026 तक स्थित रहेंगे। सूर्य के इस गोचर को मकर संक्रांति कहा जाता है।

Open in App

Surya Gochar 2026 Makar Rashi:  ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह को आत्मा, पिता, राजा, उच्च पद-प्रतिष्ठा, मान-सम्मान आदि का कारक माना जाता है। सूर्य सिंह राशि का स्वामी है, जो तुला राशि में नीच, तो मेष राशि में उच्च अवस्था में होता है। सूर्य ग्रह 14 जनवरी, बुधवार को मकर राशि में गोचर करेंगे और इस राशि में वह 13 फरवरी 2026 तक स्थित रहेंगे। सूर्य के इस गोचर को मकर संक्रांति कहा जाता है। ज्योतिषीय दृष्टि से सूर्य का मकर राशि में यह गोचर सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं सभी राशियों पर सूर्य के इस गोचर का फल-

मेष: यह गोचर आपके लिए शानदार रहने वाला है। आपकी लाभकारी योजनाएं सफल साबित होंगी। कार्यस्थल पर तरक्की मिल सकती है। आप अपने कर्मक्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। बॉस आपके कार्यों की तारीफ करेगा।

वृषभ: ये अवधि आपके लिए कष्टकारी रह सकती है। आपको अपने भाग्य पर भरोसा नहीं करना चाहिए, बल्कि अपनी मेहनत पर यकीन रखना होगा। इस अवधि में नए कार्य की शुरूआत न करें तो बेहतर होगा। 

मिथुन: यह अवधि आपके लिए बहुत ज्यादा शुभ नहीं होगी। इसलिए आपको संभलकर चलना होगा। इस दौरान आपको यात्रा में कष्ट हो सकता है। जमीन से जुड़ी चीजों में निवेश न करें तो बेहतर होगा। माता जी की सेहत को लेकर सावधान रहें। 

कर्क:  यह गोचर आपके लिए बहुत ज्यादा शुभ नहीं है। आपके कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की परिस्थितियां आएंगी। ऐसे में आपको उनका डटकर मुकाबला करना होगा। कार्य में सफलता पाने में देरी हो सकती है।

सिंह: सूर्य के मकर राशि में आने से सिंह राशि के जातकों को लाभ होने वाला है। आप अपने प्रतिद्वंद्वियों को माता देने में सफल होंगे। सेहत से जुड़ी परेशानियां समाप्त हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपको जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। 

कन्या: कार्य-व्यापार की दृष्टि से सूर्य ग्रह का यह गोचर आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आप अपनी योजनाओं को लागू कर सकते हैं, जो आपकी उन्नति वाला हो सकता है। नौकरी में बड़े अधिकारियों का सहयोग। आप वाहन सुख भी प्राप्त कर सकते हैं। 

तुला: इस समय आपके सुखों में कमी आ सकती है। शेयर बाजार में निवेश करने के बारे में न सोचें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। पार्टनर की सेहत कुछ नाजुक रह सकती है। माता जी की सेहत का ध्यान रखें। 

वृश्चिक: आपके जोश और उत्साह में खूब वृद्धि होगी। इस समय आप ऊर्जावान रहेंगे। जहां तक कार्यक्षेत्र की बात है तो यह अवधि आपके लिए लाभकारी होगी। लाभ के नए अवसर बनेंगे। आमदनी में खूब वृद्धि होगी। सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। आप अपनी मेहनत के दम पर अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। 

धनु: इस अवधि में आपको आर्थिक लाभ होगा। धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कुटुंब में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। घर में कोई समारोह संपन्न हो सकता है।

मकर: सूर्य का गोचर आपकी राशि में होगा। इस दौरान पिता-पुत्र के बीच मनमुटाव की स्थिति बनेगी। दोनों के बीच अहं का टकराव हो सकता है। इस अवधि में आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा। खासकर आपको गैस की प्रोब्लम हो सकती है।  

कुंभ: इस गोचर के दौरान आपके खर्चों में बेतहाशा वृद्धि होने की संभावना है। सावधानी से खर्च करें। हालांकि कुछ मामलों में निर्णय आपके पक्ष में भी आएंगे। कार्यस्थल पर आपको मेहनत के बाद ही सफलता मिलने की संभावना रहेगी। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। सावधान रहें।

मीन: सूर्य ग्रह का यह गोचर आपके लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस समय आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। इस दौरान आप पूरे आम्मविश्वास के साथ कार्यों को करेंगे। मांगलिक कार्यों में शामिल होंगे, धार्मिक आयोजनों में रुझान बढ़ेगा। 

टॅग्स :मकर संक्रांतिज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य