लाइव न्यूज़ :

सोमवार को इन 7 चीजों से करें भोलेनाथ का अभिषेक, होगी हर इच्छा पूरी

By गुणातीत ओझा | Updated: August 23, 2020 20:44 IST

सोमवार का दिन भगवान शिव का प्रिय बताया जाता है। शास्त्रों में भी सोमवार का दिन बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इस दिन जो लोग भगवान शिव की मन से उपासना करते हैं उनकी सभी मनोकामना पूरी होती है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवपुराण में ऋषियों के पूछने पर स्वंय भगवान शिव ने अपने अभिषेक का महत्व बताया था।शास्त्रों में कामना की प्राप्ति के लिए अनेक प्रकार के द्रव्यों से अभिषेक का वर्णन मिलता है।

सोमवार का दिन भगवान शिव का प्रिय बताया जाता है। शास्त्रों में भी सोमवार का दिन बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इस दिन जो लोग भगवान शिव की मन से उपासना करते हैं उनकी सभी मनोकामना पूरी होती है। सिर्फ यही नहीं बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो सोमवार का व्रत भी किया करते हैं। 

अगर आप सोमवार का व्रत नहीं कर सकते तो आप शिव का अभिषेक भी कर सकते हैं। शिवपुराण में ऋषियों के पूछने पर स्वंय भगवान शिव ने अपने अभिषेक का महत्व बताया था। शास्त्रों में कामना की प्राप्ति के लिए अनेक प्रकार के द्रव्यों से अभिषेक का वर्णन मिलता है। 

आइए आपको बताते हैं आप शिव जी का किस-किस द्रव्य से अभिषेक कर सकते हैं।

1. जल

भगवान शिव को जल की धारा बेहद प्रिय है। आप सोमवार के दिन शिवलिंग पर साफ और शुद्ध जल से अभिषेक कर सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से जलवृष्टि होती है और ये बहुत शुभ होता है।

2. गन्ने का रस

भगवान शिव का अभिषेक गन्ने के रस से भी किया जाता है। माना जाता है कि गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती है। इससे घर की दरिद्रता भी दूर भागती है। 

3. गाय का दूध

भगवान शिव का गाय के दूध से भी अभिषेक होता है। शास्त्रों की मानें तो जिन दंपत्तियों को संतान नहीं होती वह शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करें तो उन्हें संतान की प्राप्ती हो जाती है। 

4. शक्कर मिश्र दूध

अगर बुद्धि की जड़ता या अपने अंदर की नेगेटिव एनर्जी को खत्म करना हो तो दूध में शक्कर मिलाकर भोले भंडारी को हर सोमवार चढ़ाएं। इससे बहुत लाभ होता है। 

5. शहद

शास्त्रों की मानें तो सोमवार को भगवान शिव पर शहद से अभिषेक करना भी बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं शहद से अभिषेक करने पर पापों का नाश होता है। सिर्फ यही नहीं बहुत से रोगों से भी छुटकारा मिलता है।

6. घी

भगवान शिव का घी से भी अभिषेक होता है। कहते हैं ऐसा करने वाले को जीवन भर आरोग्यता आती है और वंशकी वृद्धि होती है। 

7. गंगाजल

गंगाजल से शिव का अभिषेक करना सबसे शुभ माना जाता है। अगर आप भी किसी तीर्थ पर जा रहे हों और वहां का शुद्ध जल लाएं हो तो उससे भी भगवान शिव का अभिषेक किया जा सकता है। 

टॅग्स :भगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठश्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल विस्तार, संध्या एवं शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशन अच्छी पहल 

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल