लाइव न्यूज़ :

Solar Eclipse: सूर्य ग्रहण के बाद कौन से राशि के जातक करें क्या दान, यहां देखें लिस्ट, दूर होंगे सभी अशुभ प्रभाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2019 10:57 IST

Solar Eclipse: सूर्य ग्रहण के बाद हिंदू धर्म में दान देने और पूजन का महत्व है। मान्यता है कि दान देने से ग्रहण के कई बुरे प्रभाव खत्म हो जाते हैं। राशि के अनुसार किसे क्या दान करना चाहिए, आप भी जानें...

Open in App
ठळक मुद्देSolar Eclipse: मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण के बाद दान करने का है विशेष महत्व ग्रहण के बाद पूजा-पाठ और दान से सभी बुरे प्रभाव खत्म होते हैं, हर राशि के लिए दान करना शुभ

मेष:सूर्य ग्रहण के बाद साफ-सफाई और पवित्र नदियों में स्नान करने की परंपरा है। ऐसे में मेष राशि के जातक ग्रहण के समय हनुमानजी की प्रार्थना करें। साथ ही ग्रहण खत्म होने के बाद गेहूं और गुड़ का दान करें। इस राशि के लोगों को लाल वस्त्र भी दान करना चाहिए। मसूर की दाल भी जरूरतमंदों को दान में दें।

वृषभ: इस राशि के जातक को ग्रहण के बाद चावल और चीनी का दान करना चाहिए। आप कपूर, सफेद कपड़े या दुध से बनी वस्तु भी दान कर सकते हैं। ऐसी राशि के लोगों के लिए सफेद रंग शुभ है।

मिथुन: इस राशि के जातक मूंग की दाल का दान करें। साथ ही परी पत्तेदार सब्जियां और हरे रंग के वस्त्र भी दान कर सकते हैं।

कर्क: इस राशि के जातक को दही, सफेद कपड़े, दूध, चांदी और चीनी भी दान में कर सकते हैं। इससे आपके आने वाले सभी संकट दूर होंगे।

सिंह: इस राशि के जातक तांबे का सिक्का, तांबे का बर्तन, गेंहू के आटे का दान करें। सोने की वस्तु, सेब या मीठा फल भी दान कर सकते हैं।

कन्या: इस राशि के लोग सब्जी या भोजन दान करें। गाय को रोटी और हरा चारा खिलाएं। साथ ही जल और शर्बत का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से आपका परिवार संकटों से दूर रहेगा।

तुला: इस राशि के जातक को मंदिर में घी, अगरबत्ती आदि का दान करना चाहिए। मंदिर की साफ-सफाई में भी योगदान दें। साथ ही पूजा की अन्य सामग्री भी मंदिर में दान कर सकते हैं।

वृश्चिक: इस राशि के जातक पीली वस्तुओं का दान करें। इसमें पीले वस्त्र, पीली मिठाई, हल्दी, गुड़ आदि विशेष हैं। इससे कारोबार या नौकरी की बाधा दूर होगी।

धनु: इस राशि के जातक भगवान विष्णु की पूजा करें और अन्न का दान करें। साथ ही चना, बेसन, घी, केसर आदि का भी दान कर सकते हैं।

मकर: इस राशि के जातक तिल का दान करें। साथ ही आप चना, उड़द, पापड़, सरसों, काजल का भी दान कर सकते हैं।   

कुंभ: इस राशि के स्वामी शनि हैं। ऐसे में आप ग्रहण के बाद जरूरतमंद को भोजन कराएं। साथ ही तेल, ईंधन, आटा, मसाले, दूध आदि का भी दान शुभ है।

मीन: इस राशि के जातक केले और चने की दाल का दान करें। पंक्षियों के लिए दाना डालें। जरूरतमंदों को वस्त्र भी दान कर सकते हैं।

टॅग्स :सूर्य ग्रहणसूर्यराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठSurya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, कितने बजे लगेगा सूतक काल; जानें यहां

पूजा पाठSurya Gochar Kumbha Rashi 2026: कुंभ राशि में सूर्य के गोचर से बना चतुर्ग्रही योग, इन 5 राशिवालों के लिए बढ़ी मुसीबत

पूजा पाठSurya Grahan 2026: फरवरी में वलयाकार सूर्य ग्रहण, आसमान में नज़र आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’, जानें समय, तारीख व अन्य ज़रूरी जानकारी

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: कल सूर्य का मकर राशि में होगा गोचर, मेष समेत ये 5 राशियों के लिए अत्यंत शुभकारी समय

पूजा पाठSurya Grahan 2026: नए साल में दो सूर्य ग्रहण, जानें तारीखें, समय, सूतक काल और प्रभाव

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल