लाइव न्यूज़ :

Solar Eclipse 2019: इस तारीख को लग रहा है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए कितने से कितने बजे तक है सूतक काल

By मेघना वर्मा | Updated: November 24, 2019 13:16 IST

इस साल 26 दिसंबर को आखिरी सूर्य ग्रहण लग रहा है। जो साल का तीसरा ग्रहण भी है। इससे पहले 6 जनवरी को पहला ग्रहण और 2 जुलाई को दूसरा ग्रहण लगा था। 

Open in App
ठळक मुद्देइस साल दिसंबर में आखिरी सूर्य ग्रहण पड़ रहा है। इस बार सूर्य ग्रहण भारत समेत यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी अफ्रीका में दिखाई देगा। 

हिन्दू शास्त्र में ग्रहण को सबसे ज्यादा महत्ता दी जाती है। इस साल दिसम्बर में साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लग रहा है। इस साल 26 दिसंबर को आखिरी सूर्य ग्रहण लग रहा है। जो साल का तीसरा ग्रहण भी है। इससे पहले 6 जनवरी को पहला ग्रहण और 2 जुलाई को दूसरा ग्रहण लगा था। 

भारत में दिखेगा ग्रहण

26 दिसंबर को पड़ने वाला यह ग्रहण भारत में भी दिखाई देने वाला है। पिछला सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिया था। मगर इस बार ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। भारत में दिखने पर इस सूतक का असर भी जातकों पर पड़ेगा। ग्रहण का असर धार्मिक और ज्योतिष नजरिए से बहुत महत्व पड़ेगा।

क्या है ग्रहण का समय

ग्रहण इस साल 26 दिसंबर को पड़ रहा है। ये साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। यह सूर्य ग्रहण पौष मास की अमावस्या पर सुबह 8 बजकर 17 मिनट पर लगेगा। जो 10 बजकर 57 मिनट पर खत्म होगा। इस बार सूर्य ग्रहण भारत समेत यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी अफ्रीका में दिखाई देगा। 

ग्रहण का सूतक काल

इस बार सू्र्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इस कारण सूतक का असर होगा। सूतक का समय ग्रहण के एक दिन पहले से ही शुरू हो जाएगा। सूतक 25 दिसंबर की शाम 5:33 मिनट से शुरू होगा और अगले दिन सुबह 10:57 मिनट पर यानी ग्रहण के समापन के बाद खत्म होगा। सूतक लगने का काफी विशेष महत्व बताया जाता है। हिन्दू धर्म में सूतक लगने के बाद कोई भी कार्य नहीं किया जाता है। सूतक का समय अशुभ माना जाता है।

टॅग्स :सूर्य ग्रहण
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठSurya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, कितने बजे लगेगा सूतक काल; जानें यहां

पूजा पाठSurya Grahan 2026: फरवरी में वलयाकार सूर्य ग्रहण, आसमान में नज़र आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’, जानें समय, तारीख व अन्य ज़रूरी जानकारी

पूजा पाठSurya Grahan 2026: नए साल में दो सूर्य ग्रहण, जानें तारीखें, समय, सूतक काल और प्रभाव

भारतSolar Eclipse Today: आज है सूर्य ग्रहण, जानें भारत में दिखाई देगा या नहीं, क्या है टाइमिंग और सूतक क

भारतSurya Grahan 2025 WATCH LIVE: आंशिक सूर्य ग्रहण के कारण सूर्य का कुछ भाग अंधकारमय हुआ

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल