लाइव न्यूज़ :

Sindoor Khela 2019: दशमी पर महिलाएं क्यों लगाती हैं एक-दूसरे को सिंदूर, पढ़िए सिंदूर खेला का महत्व

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 7, 2019 10:09 IST

हिंदू धर्म में सिंदूर का बहुत बड़ा महत्व होता है। सभी सुहागिन महिलाएं एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर अपने  सुहाग की सलामती  की दुआ करती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनवरात्रि के दसवें दिन सुहागिन महिलाएं सिंदूर खेला खेलती हैं।इसमें सभी महिलाएं एक-दूसरे को सिंदूर लगाती हैं।

दुर्गा पूजा का पर्व भारत में पूरे धूम धाम से मनाया जाता है। नवरात्रि और दुर्गा पूजा के दसवें दिन यानी विजय दशमी को पंडालो में सुहागिन महिलाएं दुर्गा मां को सिन्दूर अर्पित करती हैं। साथ ही पान और मिठाई का भोग लगाती हैं।  इसके बाद एक दूसरे को सिंदूर लगाती हैं। इस शुभ दिन और परंपरा को सिंदूर खेला कहा जाता है।

दशमी पर सिंदूर लगाने की पंरपरा सदियों से चली आ रही है। बंगालियों में सिन्दूर खेला की प्रथा बहुत महत्वपूर्ण है। चलिए हम आपको बताते हैं दशमी पर बंगाल में महिलाएं क्यों खेलती हैं 'सिंदूर खेला' और क्या है इसका महत्व ? 

सिंदूर खेला को सुहागिन महिलाओं का त्योहार माना जाता है। इस शुभ दिन पर सुहागिन महिलाएं लाल रंग की साड़ी पहन कर माथे में सिंदूर लगाकर पंडाल पहुंच कर दुर्गा मां को एक विशेष ध्‍वनी के साथ विदा करती हैं। इस प्रथा में विधवा, तलाकशुदा और किन्नर को शामिल नहीं किया जाता था। हालांकि पिछले कुछ सालों में समाज में बदलाव आ रहा है और  अब सिंदूर खेला में सभी महिलाएं शामिल होती है। 

ऐसी मान्‍यता है कि मां दुर्गा साल में एक बार अपने मायके आती हैं और पांच दिन रुकती हैं। जिसको दुर्गा पूजा के रूप में मनाया जाता है। दशमी के दिन मां दुर्गा को मायके से ससुराल के लिए विदा किया जाता है। उस दिन मां दुर्गा को सिंदूर लगाने का बड़ा महत्‍व है।

सिन्दूर खेला के दौरान सभी सुहागिन महिलायें  पान के पत्ते से मां दुर्गा के गालों को स्पर्श करती है। फिर उनकी मांग और माथे पर सिंदूर लगाया जाता है। इसके बाद मां को मिठाई खिलाकर भोग लगाया जाता है।

फिर सभी सुहागिन महिलाएं एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर अपने  सुहाग की सलामती  की दुआ करती हैं। सिंदूर को मां दुर्गा के शादी शुदा होने का प्रतीक माना जाता है। हिंदू धर्म में सिंदूर का बहुत बड़ा महत्व होता है। मान्‍यता है कि जो महिलाएं सिंदूर खेला की प्रथा निभाती हैं उनका सुहाग और बच्‍चे सदा सलामत रहते हैं।

 

टॅग्स :नवरात्रिदशहरा (विजयादशमी)दुर्गा पूजामां दुर्गापूजा पाठहिंदू त्योहारत्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद