आज शुक्रवार को कर लें ये 10 काम, जमकर बरसेगा धन, मां लक्ष्मी सदैव रहेंगी प्रसन्न

By गुणातीत ओझा | Published: June 26, 2020 09:38 AM2020-06-26T09:38:12+5:302020-07-17T12:38:10+5:30

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का होता है। आज के दिन कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए और देवी को खुश करने के लिए कुछ उपाय भी करने चाहिए। आज हम आपको उन्हीं उपायों के बारे में बताएंगे।

Shukrawar Upay For Becoming Rich Maa Laxmi Will Bless You know these 10 important things | आज शुक्रवार को कर लें ये 10 काम, जमकर बरसेगा धन, मां लक्ष्मी सदैव रहेंगी प्रसन्न

आज शुक्रवार के दिन इस विधि से करें मां लक्ष्मी की पूजा।

Highlightsमां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन देवी मां को लाल पुष्प चढ़ाने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है।

Maa Laksmi Pooja Vidhi: शास्त्रों के अनुसार शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित रहता है। आज के दिन मां लक्ष्मी की आराधना करने से घर में कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होती। घर में समृद्धि आती है, साथ ही भक्त की तरक्की के मार्ग प्रशस्त होते हैं। आज के दिन ज्योतिषीय उपायों से किस्मत बदली जा सकती है। मान्यता है कि मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और दोगुना लाभ मिल सकता है। आइये आपको बताते हैं आज किन चीजों का विशेष ध्यान रखना चाहिए और वो 10 उपाय जो आपकी किस्मत बदल सकते हैं...

1. मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन देवी मां को लाल पुष्प चढ़ाने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है।

2. शुक्रवार के दिन घर से बाहर निकलते समय एक चम्मच दही खाकर जाएं। इससे आपका पूरा दिन अच्छा जाएगा। साथ ही आपको कार्य में सफलता मिलेगी।

3. शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के चरणों में पांच पीली कौड़ियां चढ़ानी चाहिए। पूजन के बाद कौड़ियों को लाल रेशमी कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या अलमारी में रख देना चाहिए। इससे धन की वृद्धि होगी।

4. मुसीबतों से बचने के लिए आज के दिन काली चीटियों को चीनी या आटा खिलाना भी अच्छा रहता है। इससे परेशानियां दूर होती हैं।

5. मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन श्री सूक्त का पाठ करना अच्छा माना जाता है। इससे व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

6. शुक्रवार के दिन देवी मां की आराधना करते समय सफेद या लाल रंग के कपड़े पहनना अच्छा होता है। इससे पूजा का दोगुना फल मिलता है।

7. संतान प्राप्ति में आ रही मुश्किलों को दूर करने के लिए शुक्रवार के दिन देवी मां के गजलक्ष्मी स्वरूप की उपासना करना अच्छा होता है। इससे देवी आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगी।

8. सौभाग्य की प्राप्ति के लिए शुक्रवार के दिन वीरलक्ष्मी माता की पूजा करना अच्छा होता है।

9. आज के दिन देवी मां को खीर का भोग लगाने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी होंगी। देवी मां की कृपा से आपके धनवान बनने की भी संभावना रहेगी।

10. अगर पति-पत्नी में नहीं बनती है, तो उन्हें आज के दिन अपने बेडरूम में सफेद रंग के पक्षियों की फोटो लगानी चाहिए। ध्यान रहे कि ये पक्षी जोड़े में हो। इससे संबंध बेहतर होंगे।

Web Title: Shukrawar Upay For Becoming Rich Maa Laxmi Will Bless You know these 10 important things

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे