लाइव न्यूज़ :

फुलैरा दूज 2018: राधा-कृष्ण का आशीर्वाद पाने के लिए करें इस मंत्र का जाप

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 17, 2018 11:14 IST

कहते हैं कि उनके मंत्रों, उपदेशों में अपार शक्ति है जिनके जाप मात्र से मनुष्य सफलता प्राप्त करता है।

Open in App

कृष्ण, गोपाल, नंदलाल, कन्हैया, आदि नामों से प्रसिद्ध भगवान विष्णु के 8वें मानवरूपी अवतार श्रीकृष्ण के अनगिनत भक्त हैं। श्री कृष्ण को उनके भक्त केवल भगवान के रूप में ही नहीं बल्कि अपने मार्गदर्शक के रूप में भी मानते हैं। भगवान कृष्ण के मंत्रों से भक्त जीवन में सफलता के मार्ग को प्राप्त कर पाते हैं। कहते हैं कि उनके मंत्रों, उपदेशों में अपार शक्ति है जिनके जाप मात्र से मनुष्य सफलता प्राप्त करता है। फुलैरा दूज फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष के द्वितीय को मनाया जाता है। इस वर्ष 17 फरवरी को राधा-कृष्ण को समर्पित 'फुलैरा दूज' मना रहे भक्त आगे बताए जा रहे कृष्ण के 7 मंत्रों का जाप अवश्य करें। ये मंत्र आपके मन की हर इच्छा पूर्ण कर सकने में सक्षम माने जाते हैं।

1. कृं कृष्णाय नमः

यह भगवान कृष्ण का मूल मंत्र है। शास्त्रों के अनुसार इस मंत्र का जाप धन लाभ दिलाता है। इसके अलावा घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए भी इस मंत्र का नियमित जाप करें। 

2. ऊं श्रीं नम: श्रीकृष्णाय परिपूर्णतमाय स्वाहा

यह श्रीकृष्ण का साधना मंत्र है। भगवान के अन्य मंत्रों का एक माला यानी 108 बार जाप करने से ही वे सिद्ध हो जाते हैं, किन्तु इस मंत्र का 5 लाख बार जाप करने से ही यह सिद्ध होता है। इस मंत्र के लाभ से जीवन की रुकावटें कम होती हैं।

3. गोकुल नाथाय नम:

यदि मन में कोई इच्छा है और चाहते हैं कि वह पूरी हो जायेर तो श्रीकृष्ण के इस मंत्र का 11 दिनों तक कम से कम एक माला जाप करें।

4. क्लीं ग्लौं क्लीं श्यामलांगाय नम:

यह श्रीकृष्ण का तांत्रिक मंत्र है जिसका जपा साधकों द्वारा किया जाता है। लेकिन अगर आप आर्थिक सुधार चाहते हैं, किसी गुप्त इच्छा की पूर्ति चाहते हैं तो इस मंत्र का जाप कर सकते हैं। 

5. ऐं क्लीं कृष्णाय ह्रीं गोविंदाय श्रीं गोपीजनवल्लभाय स्वाहा ह्र्सो

श्रीकृष्ण के इस मंत्र का जपा करने से मन मुताबिक फल की प्राप्ति होती है। यह मंत्र उच्चारण में थोड़ा कठिन अवश्य है लेकिन यदि 21 दिनों तक रोजाना इसका जाप किया जाए तो श्रीकृष्ण अवश्य प्रसन्न होते हैं। 

टॅग्स :पूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठHappy Diwali 2025 Wishes: दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, मैसेज, फोटो, स्टेटस...

भारतGanesh Chaturthi 2025: मूर्ति विसर्जन को लेकर सुविधा, मोबाइल ऐप से सभी जानकारी, ऐसे करें डाउनलोड, ठाणे नगर निगम ने जारी किया

भारतMadras High Court: कोई भी जाति मंदिर के स्वामित्व का दावा नहीं कर सकती?, मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा- पूजा और प्रबंधन सभी भक्त करें

पूजा पाठ अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया