लाइव न्यूज़ :

Shravan 2019: सावन में कब चढ़ाएं भगवान शिव को जल, क्या है कांवड़ में जल भरने का शुभ मुहूर्त, जानिए सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 10, 2019 10:55 IST

ऐसे तो 17 जुलाई से सावन की शुरुआत के साथ ही कांवड़ में गंगा जल भरने और भगवान शिव पर उसे अर्पित करने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है लेकिन सोमवार और शिवरात्रि के दिन इसका महत्व बहुत बढ़ जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देसावन-2019 इस बार 17 जुलाई से शुरू हो रहा है, 22 जुलाई को पहला सोमवारइस साल 4 सोमवार पड़ेंगे, 30 जुलाई को सावन शिवरात्रि का दिन

हिंदू धर्म के सबसे पावन महीनों में से एक सावन की शुरुआत इस साल 17 जुलाई को हो रही है। यह महीना भगवान शिव को बेहद प्रिय है और इसलिए इस मास में उनकी पूजा को विशेष महत्व दिया गया है। मान्यता है कि सावन के दौरान कांवड़ में जल भरने और शिवलिंग पर चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और सभी कष्टों से दूर करते हैं। सावन मास इस बार 15 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन खत्म होगा। इस महीने में इस बार चार सोमवार पड़ेंगे। 

Shravan 2019: कांवड़ में जल भरने का समय

ऐसे तो 17 जुलाई से सावन की शुरुआत के साथ ही कांवड़ में गंगा जल भरने और भगवान शिव पर उसे अर्पित करने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है लेकिन सोमवार और शिवरात्रि के दिन इसका महत्व बहुत बढ़ जाता है। शुभ मुहूर्त की बात करें तो 18 जुलाई, 2019 के दिन गुरुवार को द्वितीया तिथि को प्रात: सूर्य उदय से सूर्यास्त तक कांवड़ में जल भरने का समय है। इसके बाद श्रद्धालु इसे सोमवार व्रत या महाशिवरात्रि के दिन भगवान को अर्पित कर सकते हैं। 

हरिद्वार के करीब ज्यादातर इलाकों जैसे दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश आदि जगहों पर जल भर कर वापस आने और अपने घर के नजदीक किसी शिव मंदिर में जल चढ़ाने की परंपरा होती है। वहीं, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल आदि इलाकों में श्रद्धालु सुलतानगंज में कांवड़ में जल भरते हैं और फिर देवघर के बाबा वैद्यनाथ मंदिर में भगवान शंकर को जल चढ़ाते हैं। 

Shravan Somvar Date: सावन में कब-कब है सोमवार

इस साल सावन सोमवार व्रत की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है। इसके अलावा 29 जुलाई, 5 अगस्त और 12 अगस्त को भी सोमवार का व्रत पड़ेगा। इस तरह सावन-2019 में 4 सोमवार व्रत पड़ रहे हैं।

Shravan 2019: सावन में शिवरात्रि और महत्वपूर्ण तिथि

सावन की शुरुआत- 17 जुलाई, 2019पहला सोमवार- 22 जुलाई, 2019दूसरा सोमवार- 29 जुलाई, 2019शिवरात्री- 30 जुलाई, 2019 (मंगलवार)तीसरा सोमवार- 5 अगस्त, 2019चौथा सोमवार- 12 अगस्त, 2019सावन का अंतिम दिन और रक्षा बंधन- 15 अगस्त, 2019

Shravan 2019: शिवरात्रि पर जल डालने का समय

सावन की शिवरात्रि इस बार 30 जुलाई (मंगलवार) को है। ऐसे में चतुर्दशी का जल 30 जुलाई को दोपहर 2.49 से शुरू होगा। चतुर्दशी तिथि 31 जुलाई, 2019 को सुबह 11.57 तक बनी रहेगी। वहीं, शिवरात्रि की निशीथ काल की पूजा का समय 30 जुलाई की रात 11.06 से 11.48 तक बना रहेगा।

टॅग्स :सावनभगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठश्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल विस्तार, संध्या एवं शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशन अच्छी पहल 

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल