शनिवार विशेष: शनि के प्रकोप से बचना है तो आज के दिन कर लें ये 3 काम, बदल जाएगी आपकी किस्मत

By मेघना वर्मा | Published: April 11, 2020 06:14 AM2020-04-11T06:14:02+5:302020-04-11T06:14:02+5:30

ज्योतिष शास्त्र में शनिवार का दिन शनिदेव के लिए समर्पित माना जाता है। शनिदेव को न्याय का देवता भी कहा जाता है।

shanivar ke totke or upay in hindi, saturday ke upay, upay for lord shani | शनिवार विशेष: शनि के प्रकोप से बचना है तो आज के दिन कर लें ये 3 काम, बदल जाएगी आपकी किस्मत

शनिवार विशेष: शनि के प्रकोप से बचना है तो आज के दिन कर लें ये 3 काम, बदल जाएगी आपकी किस्मत

Highlightsशनिवार का दिन शनिदेव का माना जाता है।शनिवार के दिन आप कुछ उपाय करके भी शनि प्रकोप से बच सकते हैं।

शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। जो जैसा कर्म करता है शनिदेव उसका पूरा लेखा-जोखा अपने पास रखते हैं। कर्मों के हिसाब से वो लोगों को उनका दंड और पुरस्कार देते हैं। कई बार लोगों पर शनि देव का प्रकोप भी हो जाता है। जिससे बचने के लिए आपको कुछ उपाय करने होते हैं। 

शनिवार का दिन शनिदेव का माना जाता है। शनिवार के दिन आप कुछ उपाय करके भी शनि प्रकोप से बच सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही काम जिन्हें आप शनिवार के दिन कर सकते हैं और शनिदेव की कृपा पा सकते हैं। 

शनिवार के दिन करें ये उपाय

1. पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं

शनि की कृपा पाने और उन्हें प्रसन्न् करने के लिए शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। आप चाहें तो इस दीया में थोड़ा सा काला तिल भी मिला दीजिए। ये शुभ माना जाता है। 

2. काली उड़द की दाल और काला तिल

शनिवार  के दिन काली उड़द की दाल या काले तिल का प्रयोग करके भी आप उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं। इसके लिए शनिवार को सायं काल सवा किलो काली उड़द की दाल या काला तिल किसी निर्धन व्यक्ति को दान करें।

3. लोहे का छल्ला

शनिवार को लोहे का छल्ला पहनने से व्यक्ति के ऊपर शनि कृपा बनी रहती है। लोहे का छल्ला पहनने से पहले उसे सरसों के तेल में थोड़ी देर रखने के बाद उसे जल से धोकर दाहिने हाथ की मध्यमा अंगुली में धारण करें। लोहे का छल्ला धारण करने से आपको शुभ परिणाम मिलेंगे। 


 

Web Title: shanivar ke totke or upay in hindi, saturday ke upay, upay for lord shani

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे